
धमतरी :- किसान संघर्ष संघ दक्षिण मगरलोड वनांचल सिंगपुर क्षेत्र के अध्यक्ष रामायण सिन्हा ने बताया कि 40 गांवों का किसान संगठन है जो की प्राथमिक कृषि सहकारी समिति सिंगपुर तहसील मगरलोड जिला धमतरी छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आते है।हम अपने संगठन के माध्यम से हमारी मांगों को लेकर लगातार शासन प्रशासन से भेंट मुलाकात, पत्राचार, प्रेस विज्ञप्ति कर रहे है कई मांग तो ऐसे है जिसे मांगते हुए लगभग 30 साल से भी अधिक हो गए होंगे। जिसका विवरण 10 अप्रैल 2023 दिन सोमवार आपके जनदर्शन में भी 8 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था, उसमे का मांग क्रमांक 2 और 5 है। 10 अप्रैल 2023 को सौंपे ज्ञापन का आज तक कोई जवाब नहीं आया है, हमारी मांगो पर गंभीरता नहीं दिखाई देने के कारण हम सड़क चक्का जाम करने के लिए मजबूर हैं। जिसका संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन का ही होगा, हमारे संगठन किसान संघर्ष संघ दक्षिण मगरलोड वनांचल सिंगपुर क्षेत्र के 40 गांवों के किसानों द्वारा 9 सूत्रीय मांगो को लेकर केरेगांव तिराहा सड़क मार्ग पर दिनांक 5 जून 2023 को सुबह 10 बजे से सड़क चक्का जाम करेंगे। जो कि हमारा 9 सूत्रीय मांग निम्नानुसार है। भुइंया साफ्टवेयर को यथावत रखा जाए। फसल बीमा योजना से वंचित गांवों को योजना का लाभ मिले, गांवों की सूची सलंग्न है, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का शाखा सिंगपुर में खोला जाए, सिंगपुर धान खरीदी केंद्र से अलग कर ग्राम सोनझरी में धान खरीदी केंद्र खोला जाए, सोडूड़ बांध का नहर विस्तार सिंगपुर क्षेत्र के 40 गांवों तक हो, गांवों का सूची सलंग्न है।मुलगांव और मोहेरा धान खरीदी केंद्र को प्राथमिक कृषि सहकारी समिति गठित किया जाए,केंद्रीय बैंकों द्वारा कृषि ऋण के लिए हर साल दस्तावेजों की मांग का समाधान किया जाए,मोबाइल नेटवर्क से छूटे हुए गांवों में जियो कंपनी का नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराई जाए,लघु वनोपज प्रमुख वस्तुओं का समर्थन मूल्य में वृद्धि किया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान कलेक्ट्रेट आए किसान संघर्ष संघ दक्षिण मगरलोड वनांचल सिंगपुर क्षेत्र अध्यक्ष रामायण सिन्हा, संरक्षक उमेन्द सिन्हा, भारत दीवान, सलाहकार धनजय साहू, चमन सिन्हा, उपाध्यक्ष सोमनाथ मंडावी, सरपंच मोहेरा कुलेश्वर साहू, किसान प्रमुख बिसाल सिन्हा, निलेश यादव, हरिश्चंद साहू, विमल दीवान, शिवकुमार सोरी, मम्मू बिसेन,चमन पटेल, चुनू राम जांगड़े, टिकेश्वर श्रीमाली, दिगेश्वरी साहू, रामकुमरी कश्यप, रूखमणी सोनी, लक्ष्मी श्रीमाली, सुनीति नेताम, रोहिणी श्रीमाली, दूजबाई कश्यप, मालती श्रीमाली, किशोरी श्रीमाली, रामेश्वरी ध्रुव उपस्थित रहे।
