कोसरिया महरा समाज का अनूठा पहल, मेधावी छात्र-छात्रा सहित उत्कृष्ट कार्यो के लिए होंगे सम्मानित।

गोहरापदर :- कोसरिया महरा समाज जिला गरियाबंद द्वारा 31 मई 2023 को ग्राम मुंगझर मे मेधावी छात्र/छात्रा सहित विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले समाज के लोगो को सम्मान करेगी। कोसरिया महरा समाज के सचिव कुमेन्द्र कश्यप ने बताया की इस कार्यक्रम मे महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल् साहू, विधायक डमरुधर पुजारी, जिलापंचायत के अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर जी, देवभोग जनपद पंचायत अध्यक्ष नेहा सिंघल, मैनपुर जनपद अध्यक्ष  नूरमती मांझी, छुरा जनपद पंचायत अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी जी सहित विभिन्न समाज के प्रमुखो को बुलाया गया है। जिसमे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, समाज सेवा, कला एव साहित्य, विज्ञान, वाणिज्य, हस्त कला शिल्प कला, सामाजिक संस्कृति के क्षेत्रो मे विशेष उपलब्धी हासिल किये समाज के लोगो को और कक्षा 10 वीं,12 वीं स्नातक, स्नातकोतर मे 75% से अधिक प्रतिशत प्राप्त छात्र/छात्राओं को समाज द्वारा तय राशि और प्रशस्ती प्रमाण पत्र के साथ सम्मान किया जावेगा। वही कोसरिया महरा समाज ज्ञान दीप सम्मान और ज्ञान गंगा सम्मान के रूप मे भी विशेष सम्मान करेगी। उक्त कार्यक्रम मे गरियाबंद जिला सहित ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से भी समाज के लोग उपस्थित रहेंगे। माना जा रहा है की कोसरिया महरा समाज का यह अनूठा प्रयास है इस सम्मान समारोह से छात्र छात्राओ का उत्साह वर्धन के साथ समाज के लोगो मे विभिन्न क्षेत्रों मे कार्य करने की क्षमता मे विकास होंगी जिससे एक सर्वांगीण विकास की संभावना बनेगी।कोसरिया महरा समाज के जिलाध्यक्ष डा योगीराज माखन कश्यप ने बताया की उक्त कार्यक्रम की तैयारी विगत एक महीने से की जा रही है, क्षेत्र मे लगातार प्रचार प्रसार की जा रही है लगभग 100 लोगो को समाज द्वारा सम्मान किया जावेगा जिसमे पिछला और अभी वर्तमान शिक्षा सत्र मे प्रवीण्य सूची मे आये मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मान किया जावेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने मे विशेष रूप से संरक्षक निरंजन कश्यप, अध्यक्ष डा योगीराज माखन कश्यप, सचिव कुमेन्द्र कश्यप,उपाध्यक्ष कंचन कुमार कश्यप,क्षकोषाध्यक्ष खिरनाथ कश्यप, सहसचिव जगदीश कश्यप, उपकोषाध्यक्ष अनुप कश्यप, अरुण कुमार कश्यप, खेत्रों कश्यप, गोपाल कश्यप, केशरी राम कश्यप, गजेंद्र कश्यप प्रीत कश्यप, टेलु राम कश्यप, रामाधीन कश्यप, त्रिलोचन दास कश्यप, केशव राम कश्यप, नबु राम कश्यप, कंवर लाल कश्यप, शेषनारायण कश्यप, जीवन लाल कश्यप, नीलांबर कश्यप, उधो राम कश्यप, घेनूराम कश्यप, प्रेम कश्यप अभय राम कश्यप, सुरेश कश्यप, रेवा राम कश्यप सहित समस्त कार्यकारणी, कर्मचारी प्रकोष्ट,बुनकर प्रकोष्ट, युवा प्रकोष्ट के सदस्य निरंतर प्रयास कर रहे है।