
गोहरापदर :- गोहरापदर में भाजपाइयों ने गुरुनारायण के नेतृत्व में सुना 101वाँ संस्करण- महीने के अंतिम रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक मन की बात के 101 वें संस्करण को मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के निवास पर सुना गया। इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने अमृत काल में बनने वाले 75 अमृत सरोवर, देश में बने विविध प्रकार के संग्रहालय, वीर सावरकर की जयंती पर उनकी देश भक्ति से अवगत कराया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, मकरध्वज साहू, भाजयुमो मंडल मंत्री गुनसागर यादव, पदमन नागेश, तुलसी सेन, कमलेश यादव, जुगेश्वर यादव, अरुण यादव, अमर यादव, दीपक मिश्रा, रंजन यादव उपस्थित रहे।
