
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- थाना पोड़ी अंतर्गत दुर्गा मंदिर में हुई चोरी की घटना का महज 48 घंटे मे खुलासा करते हुए दो अन्य चोरी के मामले मे पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। उपरोक्त संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22.05.2023 को रात्रि मे पोड़ी के दुर्गा माता के मंदिर मे दरवाजा का ताला तोड़कर माता की प्रतिमा मे पहनाया हुआ मंगल सूत्र, कान की बाली, रोल्ड गोल्ड हार, मांगटीका आदि की चोरी की रिपोर्ट पुजारी गणेश शुक्ल द्वारा की गई रिपोर्ट पर धारा 457.380 भादवि का अपराध कायम किया गया।दिनांक 6.05.23 को प्रार्थी सन्तोष निवासी पोड़ी के किराना दुकान के शटर दरवाजा मे लगा ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया प्रार्थी सन्तोष कुमार के रिपोर्ट पर धारा 457/511 भादवि का अपराध कायम किया गया ।दिनांक 03.05.23 को प्रार्थी उदय यादव निवासी लेबर ब्लाक पोड़ी के कुआं मे लगा पम्प को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का अपराध कायम किया गया । उक्त चोरी की लगातार हो रही घटना को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग सरगुजा रेंज सरगुजा एवं पुलिस अधीक्षक जिला एम. सी. बी. टी.आर.कोशिमा ने तत्काल टीम बनाकर अज्ञात चोरों को पकड़ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी.पी.सिंह को निर्देशित किये।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक पी पी सिंह द्वारा थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिंह तथा चौकी प्रभारी नागपुर सहायक उप निरीक्षक दिनेश चौहान के नेतृत्व में अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिये दो टीम बनाकर लगाया गया था। टीम द्वारा लगातार अज्ञात चोरों का पत्ता तलाश पोड़ी ,चिरमिरी, बैकुन्ठपुर, चरचा आदि मे किया जा रहा था कि पुलिस टीम को जानकारी मिली कि पोड़ी लेबर ब्लाक के पूर्व मे लूट मे चालान हुये नीलेश नाहर तथा उसके साथी गण उक्त वारदात के समय रात मे पोड़ी में घूमते दिखे थे। जो अभी फरार हैं।पुलिस टीम द्वारा पतासाजी कर नीलेश उर्फ बिटटू तथा उसके साथी संजय नाहर तथा चरचा के सुभाष नाहर को पकड़ा गया तथा थाने लाकर पूछताछ किया गया तो नीलेश नाहर ने बताया कि अपने दोस्त संजय जीवन कुजूर, सुभाष मोंगरे के साथ मिलकर दुर्गा मंदिर पोड़ी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है तथा सन्तोष के किराना दुकान मे सरफराज गोलू, केलू उर्फ आकाश तथा अभय के साथ मिलकर दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किये थे, सामने सीसी टी वी कैमरा देखकर भाग गये थे।नीलेस ने बताया कि संजय मोगरे के साथ मिलकर उदय यादव के कुंआ से सबमर्सिबल पम्प चोरी कर पोड़ी के सलीम के पास बेच दिये है। इसके अलावा नीलेश व संजय मोगरे ने बताया कि ग्राम सलका बैकुन्ठपुर मे सड़क मे एक मोटर सायकल सवार को लिफ्ट मांगने के बहाने रोककर मारपीट कर उसका मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर तथा एक मोबाईल सेट भी लूटपाट किये हैं।आरोपियों से दुर्गा माता मंदिर पोड़ी से चोरी किया गया एक नग गले का हार, एक मांग टीका, एक नग हाथ पोस,दो नग कंगन रोल्ड गोल्ड एवं चोरी किया गया सबर्मिशल पम्प बरामद किया गया। चोरी करने ताला तोड़ने मे उपयोग किया गया लोहे का सब्बल एक नग एवं मोबाईल टार्च का उपयोग करने पर मोबाईल एक नग भी जप्त किया गया ।आरोपी नीलेश नाहर उर्फ बिट्टू पिता दुर्गा प्रसाद नाहर उम्र 25 वर्ष सा० लेबर ब्लाक पोड़ी,संजय जीवन कुजूर पिता सज्जन साथ उम्र 25 वर्ष सा० निवासी सुरमी बैकुन्ठपुर,सुभाष मोंगरे पिता सुरेश मोगरे उम्र 19 वर्ष सा० बी.टी.सी चरचा थाना चरवा, सरफराज उर्फ गोलू पिता नफीस अहमद उम्र 22 वर्ष सा० लेबर ब्लाक पोड़ी थाना पोड़ी,अभय हथैल पिता रमेश हथैल उम्र 20 वर्ष सा. लेवर ब्लाक पोड़ी थाना पोड़ी जिला एमसीबी.एवं चोरी का पम्प खरीदने वाला सलीम खान पिता नईम उम्र 28 वर्ष सा० लेवर ब्लाक पोड़ी को गिरफ्तार किया कर अग्रिम कार्यवाही की गई है । उक्त मामलों का सुलझाने मे वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी.उप निरीक्षक सुनील सिंह, सहायक उप निरीक्षक दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्राम, शहबाज, निर्भय नारायण सिंह, विनोद तिवारी, सैनिक इंजय आदि की सराहनीय भूमिका रही।
