
राजिम :- प्रधानमंत्री मन की बात का आयोजन 28 मई रविवार को कोमा बूथ में किया गया जिसमें ग्राम कोमा के युवा वर्ग एवं ग्राम वासी सम्मिलित हुए जिसमें हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुनने को मिला प्रधानमंत्री जी जब अरुणाचल के युवा छात्र जो कि अभी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अध्ययनरत है उनसे बात किए तो वह छात्र गदगद हो गया और अपने आपको गौरवान्वित महसूस करने लगा कि देश के प्रधानमंत्री मुझसे बात कर रहे हैं और उनको प्रोत्साहन मिला, केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण योजना युवा संगम कार्यक्रम के बारे में भी प्रधानमंत्री जी ने विस्तार से बताया कि युवा संगम कार्यक्रम के माध्यम से हम जुड़कर कैसे आगे बढ़ सकते हैं देशभक्त क्रांतिकारी वीर सावरकर जी के जीवनी के संबंध में भी विस्तार से चर्चा किया गया कि उन्होंने कैसे अपने जीवन को देश के लिए समर्पित कर दिया, हमारे देश में बहुत सारी संग्रहालय हैं जिसमें हमारी संस्कृति हमारी विरासत बसा हुआ है उसको भी हमको बीच-बीच में जाकर देखना चाहिए उनका अध्ययन करना चाहिए ताकि हमको हमारी प्राचीन सनातन संस्कृति का ज्ञान हो सके इसके संबंध में भी बहुत महत्वपूर्ण जानकारी प्रधानमंत्री जी के द्वारा दिया गया उक्त कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा.रामकुमार साहू, किसान मोर्चा के महामंत्री ज्ञानानन्द साहू, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक तुलाराम साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष फिंगेश्वर रवि साहू, अजय साहू, शीतल साहू, राजेश परमार, मोहित साहू विस्तारक, पुरुषोत्तम साहू, राहुल साहू लक्की साहू एवं अन्य ग्रामवासी सम्मिलित हुए l
