सांसद चुन्नीलाल ने लगाया नियम-377 के अधीन सूचना रायपुर से अभनपुर-राजिम होते हुवे देवभोग जाने वाले मार्ग के निर्माण हेतु पर्यावरण स्वीकृति हेतु लगाया नियम-377

सांसद चुन्नीलाल ने लगाया नियम-377 के अधीन सूचना

रायपुर से अभनपुर-राजिम होते हुवे देवभोग जाने वाले मार्ग के निर्माण हेतु पर्यावरण स्वीकृति हेतु लगाया नियम-377

प्रकाश वर्मा सह संपादक ख़बरगंगा

राजिम।-महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू  इन दिनों लोकसभा सत्र के चलते दिल्ली प्रवास पर है,वहाँ पर वे आज रायपुर से गरियाबंद होकर देवभोग जाने वाली राष्ट्रीय राज्यमार्ग का निरीक्षण एवम उसके निर्माण कार्य में विशेष वन क्षेत्र आने के कारण पर्यावरण विभाग से अनुमति नही मिलने के कारण हों रही देरी जिसके कारण आम जनता की तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है उसको देख कर सम्बंधित प्रश्न नियम 377 के अनुसार सदन में बात को रखा ताकि जल्दी अनुमति प्रदान की जा सके और निर्माण कार्य प्रारम्भ जल्द से जल्द हो सके एवम आम जनता को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। ज्ञात हो कि देवभोग गरियाबंद जिला मुख्यालय से लगभग 150 किलोमीटर दूर है तथा उक्त मार्ग से ओडिशा राज्य के कालाहांडी जिला से सम्पर्क का एकमात्र सड़क है,वही पर सुपेबेड़ा नामक चर्चित गाँव है जहाँ के कई लोग किडनी के बीमारी से जूझ रहे है और जहा के 100 से अधिक लोग अपनी जान गवा चुके है,स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा नही होने के कारण मरीजो को राजधानी रायपुर ले जाया जाता है जिसमे 200 किलोमीटर से भी अधिक की दूरी तय करना पड़ता है,सड़क की जर्जर हालत एवं एकाकी रोड होने के कारण मरीजो एवं आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चूंकि राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा दो पार्ट में सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है किंतु बीच का हिस्सा जो कि विशेष जंगल (उदंती अभ्यारण्य) में आता है जोकि पर्यावरण/वन विभाग में मामला लम्बित होने के कारण सड़क का कार्य अपूर्ण है,यदि पर्यावरण/वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल जाता है और सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति मिल जाती है तो शीघ्रताशीघ्र सड़क का निर्माण हो सकता है,जोकि जनहित के दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक है।