पाटन :- अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ से सम्बद्ध ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग पदाधिकारियों का शपथ समारोह पाटन के “तहसील साहू समाज भवन” में समिति के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।दुर्ग संभागीय अध्यक्ष कीरत राम कुल्हारे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को ओबीसी के महामानवों को साक्षी मानकर शपथ दिलाये।समारोह के उदघाटनकर्ता अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के महासचिव और ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव शत्रुहन सिंह साहू ने कहा कि ओबीसी की जातिवार जनगणना और ओबीसी सुरक्षा अधिनियम सुरक्षा के साथ ही समान भागीदारी ही आज देश के विकास के लिए की जरूरी है इसके लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले सभी जातियों को एक झंडे के नीचे संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है तभी सरकारी
सामाजिक न्याय की परिकल्पना को पूर्ण कर पाएगी। संगठन के राष्ट्रीय प्रचारक टिकेश्वर-अभिनव सिंह साहू ने कहा कि दोस्त और दुश्मन की पहचान किये बैगैर हम संघठित नहीं हो सकते कीरत राम कुलहारा, शत्रुहन लाल साहू सम्भागीय प्रभारी, कर्मचारी विंग प्रभारी शैलेंद्र ने कहा इस देश मे ओबीसी समाज उत्पादक वर्ग है,जिन्होंने ने अपनी कड़ी मेहनत से भारत को सोने की चिड़िया बनाया था।जनसंख्या अनुपात में हिस्सेदारी और समान सामजिक सुरक्षा से ही सामाजिक न्याय की संकल्पना पुरी हो सकती है।तहसील साहू समाज के अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू कहा कि केवल शपथ लेने मात्र से संगठन मजबूत नहीं बल्कि पदाधिकारियों को अपने जिम्मेदारी को कर्मठता से निर्वहन करते हुए अपने पद की गरिमा को निभाना चाहिए।यादव समाज के जिला सचिव शंकर लाल यादव कहा कि आज ओबीसी वर्ग लोग जिस पद पर हैं वह मंडल आंदोलन की लड़ाई की देन है। पटेल समाज पाटन राज के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पटेल ने संगठन की तारीफ करते हुए कहा कि यह लड़ाई अपने निर्णायक मोड़ पर है। भुनेश्वर सिन्हा जिलाध्यक्ष सिन्हा समाज दुर्ग ने कहा कि जातीय समाज से उठकर ओबीसी समाज बनने की जरूरत है तभी ओबीसी वर्ग अपनी ताकत को बुलंदियों तक ले जाएंगे। संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरीश यादव एवम कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष मनोहर देवांगन ने कहा की छात्र-जीवन से ही ओबीसी के लोगो के साथ भेदभाव देखने को मिलती है। सामाजिक शिक्षा के अभाव में ओबीसी वर्ग का बुरा हाल है।जिला उपाध्यक्ष के रूप में लक्ष्मण निषाद, सचिव महेश कुमार भंवरे, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र धरमगुड़ी, महामंत्री परमानन्द साहू, महासचिव देवेश कुमार भारती साहू, गजाधर पटेल संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री नरेंद्र साहू, सलाहकार नरेंद्र सोनवानी, समन्वयक सी के यादव और युवा प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष चेतन लाल साहू, संरक्षक सदस्य लेखराम साहू, कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ टिकेंद्र कुमार यदु (शिक्षक) आदि जिला दुर्ग प्रभारी अंकालू राम साहू के समक्ष नियुक्त हुए। दुर्ग प्रचारक युवराज सिंह साहू ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए कहा कि राजनीतिक परिवर्तन चाहने वाले सामाजिक परिवर्तन चाहने वालों तिरस्कार करते हैं क्योंकि जिस दिन सामाजिक परिवर्तन होगा, उस दिन राज सत्ता में बैठे हुए लोगों को कुर्सी से हाथ धोना पड़ जायेगा और इसलिए आज समाज में राजनीतिक चाटूकार ज्यादा पैदा हो रहे हैं। सामाजिक परिवर्तन के प्रणेता ज्योतिराव फुले ने कहा था जिस दिन समाज मे राजनीतिक चाटुकार ज्यादा पैदा होने लगे, समझ लेना कि सामाजिक परिवर्तन निश्चित है।गंगादीन साहू सुनील चन्द्राकर, प्रेम लाल सिन्हा, सुरेशदास मानिकपुरी, रविंद्र कुमार साहू, गयाराम साहू, गिरीश कुमार साहू,डॉ निरंजन यादव, महेन्द्र कुमार साहू,कोमल सिंह साहू, कुमार सिंह साहू, शिवराज यादव, रोहित कुमार यादव, लक्ष्य कुमार चंद्राकर, सरोज साहू, कन्हैयालाल साहू, एस कुमार निषाद, गीतेन्द्र कुमार साहू, रामकुमार यादव, मनीष कुमार साहू, विजय कुमार, सनत चक्रधारी, राजेन्द्र कुमार निर्मलकर, मनीष कुमार सिन्हा, जागेश्वर साहू, कृष्णकान्त साहू,रामचरन साहू उपस्थित थे।
