
राजिम :- प्रदेश में एक ओर जहां भाजपा चलबो गौठान-खोलबो पोल अभियान के तहत गौठानो में जा रही है इसी के जवाब में अब कॉंग्रेस भी मेरा गौठान मेरा अभिमान के तहत राजिम विधायक अमितेश शुक्ल के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा काँग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार महासचिव युवा कांग्रेस राजिम विधानसभा विश्वजीत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत टेका गौठान में जाकर निरीक्षण व गौठान में कार्य व वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों का सम्मान किया गया। उसके पश्चात युवा काँग्रेस विधानसभा महासचिव विश्वजीत सिंह ठाकुर ने गौठान में गोबर खरीदी के संबंध में गौठान समिति के सदस्यों से जानकारी प्राप्त की गौठान समिति के सदस्यो दीदी ने बताया कि वर्तमान समय मे लगातार गोबर से वर्मी खाद का निर्माण किया जा रहा है, जिन कार्यों से महिलाओं द्वारा अपने खाली समय के उपयोग के साथ साथ उन्हें स्वावलंबन भी मिला है और वे छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से बेहद खुश है।

उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गरियाबंद भावसिंह साहू , सरपंच ठाकुर राम ध्रुव, गौठान अध्यक्ष माखन लाल साहू, सदस्य प्रेम लाल साहू, ग्रामसमिति अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी योगेन्द्र सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस से अलंकार सिन्हा, पुरुषोत्तम ध्रुव, दीपक भारद्वाज, नुमेश ध्रुव, राजू साहू आदि उपस्थित थे ।
