
मगरलोड :- मगरलोड ब्लॉक के करेली चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत हसदा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने मुखबीर सूचना आ रहा था। की कई महीनो से ग्राम पंचायत हसदा में अवैध रूप से शराब कोच्चियों द्वारा शराब बेचा जा रहा है करेली चौकी के प्रभारी चंद्रकांत साहू द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार घेरा बंदी करने पर ग्राम हसदा हाई स्कुल के सामने पहुंचा जहां एक ब्यकि हाई स्कुल के सामने रोड किनारे एक पीला लाल बाडर झोला रखा हुआ मिला नाम पता पुछने पर अपना नाम अंगद राम गायकवाड निवासी ग्राम हसदा नंबर 01 रहने वाला बताया अन्दर देशी मशाला शराब रखा होना पाया गया, झोला मे रखे शराब को निकाल कर गिनती करने पर कुल 32 पौव्वा देशी मशाला शराब प्रत्येक पौव्वा मे 180 एम एल शराब भरी हुई होना पाया गया। अंगदराम गायकवाड को अपने कब्जे मे शराब रखा हुआ था जिसे करेली चौकी पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
