
कांकेर:- कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने पखांजूर के खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला कार्यालय खाद्य शाखा कांकेर निर्धारित की गई है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। उल्लेखनीय है कि खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास द्वारा अपने मोबाईल को ढूढ़ने के लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना परलकोट जलाशय से भीषण गर्मी में लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहा दिया गया, इसे सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के विपरित मानते हुए कलेक्टर द्वारा राजेश विश्वास को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
