तिरंगा संकुल संगठन रानीपरतेवा में एकेएम और पशु सखियों का प्रशिक्षण जारी बिहान योजना जैविक खेती को बढ़ावा देने पर कर रहा है कार्य

तिरंगा संकुल संगठन रानीपरतेवा में एकेएम और पशु सखियों का प्रशिक्षण जारी

बिहान योजना जैविक खेती को बढ़ावा देने पर कर रहा है कार्य

परमेश्वर कुमार साहू ,17 मार्च 2021

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत छुरा ब्लाक के तिरंगा संकुल संगठन रानिपरतेवा में 16 मार्च को एकेएम और पशु सखियों का पहला दिन प्रशिक्षण रहा।जिसमें उनके कार्य और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बिहान कि महिलाओं को विशेष रूप से जानकारी देते हुए जैविक विधि से होने वाले फायदे और किस तरह से समूह के दीदियो के साथ चर्चा करना है और उन्हें जैविक से जोड़ना है।इस बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।इस प्रशिक्षण में ट्रेनर राजू टंडन, डेमिन,संगीता,आहिल्या, घनश्याम,और अध्यक्ष हुलसी ध्रुव ,सचिव रामेश्वरी , कोषाध्यक्ष मानकी , पीआरपी देसरी दीवान प्रमुख रूप से उपस्थित थे