टिकरापारा विकास समिति द्वारा रायपुर महापौर एजाज ढेबर को सौंपा गया विज्ञापन ज्ञापन l 

तखतपुर :- टिकरापारा नगर निगम स्कूल को अंग्रेज़ी माध्यम स्वामी आत्मानंद स्कूल बनाने एवं हमर हस्पताल खोलने के लिए ज्ञापन सौंपा गया,
जिसमें हमारे रायपुर के युवा महापौर एजाज ढेबर जी ने हमें आश्वस्त किया हमें भरोसा दिलाया कि आपकी मांगों को पूरा करेंगे, समिति के वरिष्ठ जन ने महापौर को अवगत कराया कि टिकरापारा नगर निगम स्कूल में हमारे टिकरापारा क्षेत्र के लगभग 75 % जनता वहीं से पढ़ाई करें हैं और टिकरापारा वार्ड में मध्यम वर्गीय एवं गरीब वर्ग अधिक संख्या में निवास करते हैं इसलिए हमारे क्षेत्र में हमर अस्पताल हमारे लिए अति आवश्यक महत्वपूर्ण है, इस अवसर पर टिकरापारा विकास समिति के अध्यक्ष राहुल धनगर, वरिष्ठ सदस्य गण शैलेश शर्मा, माधव यादव, संदीप बघेल, अविनाश अवि भाई फूझेले, लाला धनगर, आकाश शर्मा, महापौर प्रतिनिधि जग्गू साहू, सचिन बघेल, विकाश मजूमदार जी उपस्थित थे,