पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।


सुरेन्द्र मिनोचा
एम सी बी :- नगर पालिका निगम चिरमिरी शहर मे लंबे समय से विभिन्न समस्याओं को ले कर आम जनमानस परेशान हैं, जहां पानी की समस्याओं से ले कर ट्राफिक की अव्यवस्थाओं की वजह से आए दिन जनता हलाकान हो रही है।यदि पेय जल की बात करें तो चिरमिरी मे इन दिनों नगर निगम एवं पी एच ई विभाग द्वारा जिस जल की आपूर्ति की जा रही है वह अत्यधिक गन्दा, फिल्टर रहित दूषित जल प्रदाय किया जा रहा है। जिससे पूरे चिरमिरी क्षेत्र मे लोगो मे टायफाइड जैसे रोग के लक्षण दिखाई देने लगे हैं, यदि समय रहते इस पर कोई कार्यवाही नही की गई तो यह एक महामारी का रुप ले सकता है।फिर विभाग इसकी जिम्मेदारी किस पर मढेगा यह तो विभाग ही जाने। वही शनिचरी बाजार हल्दीबाड़ी मे स्लाटर हाउस मे मांस मछली की दुकान ना लगाकर अब बीच सड़क मे लगाया जा रहा है, जिससे सात्विक भोजन करने वाले लोगों को दुर्गंध एवं खून खराबे वाली जगह से होकर गुजरना पड़ता है। जिससे उनकी भावनाओं को तो ठेस पहुंचती ही है साथ ही आम जन मानस मे भी बीमारियों का खतरा बना रहता है।जिसकी रोक थाम बहुत ही जरूरी है ।व्यापारी और ठेले वालो द्वारा सड़क पर ही अपनी दुकान लगाने से सड़क मे जाम की स्थिति बनी रहती है,साथ ही साथ शहर भर में अवैद्य शराब की बिक्री भी जगह जगह पर हो रही है, जिससे कई जीवन और परिवार अस्त व्यस्त हो जाते हैं इन असामाजिक तत्वों से शहर मे चोरी और मार पीट जैसी घटनाएं आम हो चली है ।इसी के साथ नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों के तीन माह से लम्बित वेतन के कारण कर्मचारियों मे निराशा का भाव जागृत हो चुका है,वे जीवन यापन जैसी समस्याओ से जूझ रहे हैं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जो कि समाज हित से जुड़े मुद्दों पर अब अपने‌ कदम बढ़ाते नज़र आ रही है, इन समस्याओं के संबंध मे निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है और यह भी कहा है कि अगर इन समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द नहीं हुआ तो बहुत ही जल्द भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा आंदोलन भी किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम में कमल देव ( जिलाअध्यक्ष), सुमंत डे (उपाध्यक्ष),ओंकार प्रसाद पांडे (महासचिव), भुनेश्वर योग भारती, सुमन दास योग भारती, शादी राम योग भारती, राम किशुन योग भारती,रानी सारथी (महासचिव), रोशनी सारथी (ब्लाकमहासचिव),नंदनी पाल (सचिव), उर्मिला देवी, हरमुनी देवी (प्रचार मंत्री), ममता सारथी, बाबी सारथी , शांति देवी, रेनू (सचिव), महेश प्रसाद योग भारती,नरेश प्रसाद योग भारती एवं अन्य साथी गण उपस्थित रहे।