
छुरा-परमेश्वर राजपूत
छुरा :- राजिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक छुरा नगर पहुंचे जहां स्थानीय पत्रकारों से मुलाकात कर कई विषयों पर जर्चा की एवं क्षेत्र के कार्यों की जानकारी भी ली जिसमें छुरा नगर के कोमाखान मार्ग में स्थित शराब दुकान को वहां से हटाने एवं गरियाबंद से छुरा मुख्य मार्ग में सोल्डर में मुरमीकरण के बातों पर तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन की भी अपने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से समीक्षा की। जिस पर गोठानों में भाजपा नेताओं की पोलखोल कार्यक्रम के संबंध में कहा कि पंद्रह वर्षों तक छत्तीसगढ़ में बीजेपी का शासन रहा किंतु गौ एवं गोठानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं किया गया और चुनाव नजदीक आते ही गोठानों पर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।वहीं नगर के पत्रकारों के मांग पर पत्रकार भवन हेतु विधायक निधि से पांच लाख रुपए की स्वीकृति दी।

एवं कई समस्याओं को लेकर पहुंचे नगरवासियों के आवेदन लेते हुए त्वरित निराकरण का आश्वासन भी दिये। तत्पश्चात नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अब्दुल समद खान के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर पत्रकार एवं कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अशोक दिक्षित, पत्रकार उज्जवल जैन,मेषनंदन पाण्डे, परमेश्वर राजपूत, तेजराम, अनीश सोलंकी, यामिनी चंद्राकर, विकास ध्रुव, सेक्टर अध्यक्ष सलीम खान,जोन अध्यक्ष यशपेन्द्र शाह के साथ नगर के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
