सौंफ की सौंधी खुशबू और  मिठास इसके यंही गुण लगभग सभी को अच्छी लगती है।

राजिम:- सौंफ के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं. लेकिन जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को लगता है कि वह जानते हैं, अक्सर उसी के बारे में ज्यादातर लोग कई बातें नहीं जानते. वैसे तो सौंफ हम सबके घरों में मसाले के रूप में इस्तेमाल होती है. इसके अलावा माउथ फ्रेशनर के तौर पर बी सौंफ का भरपूर इस्तेमाल होता है. खासतौर पर इसकी सौंधी खुशबू और इसके गुणों के लिए सौंफ लगभग सभी को अच्छी लगती है. इसमें कई औषधीय और पोषक तत्व भी होते हैं जो हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने के साथ ही शरीर में कई प्रकार के विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं. सौंफ सदियों से हमारे घरों में पेट संबंधी परेशानियों में रामबाण इलाज के रूप में इस्तेमाल होती आ रही है. इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन-ए और सी के साथ ही पोटेशियम भी होता है।

सौंफ खाने के फायदे –आमतौर पर सौंफ का सेवन सांसों की दुर्गंध को दूर करने और उन्हें तरोताजा बनाए रखने के लिए किया जाता है. सौंफ मुंह को कैंडिडा इंफेक्शन से भी बचाता है. सौंफ गुणों की खान है और इसे कई तरह की परेशानियों के लिए रामबाण इलाज के तौर पर उपयोग में लाया जाता है. तो चलिए जानते हैं इसके कुछ खास फायदे क्या-क्या होते हैं?

वजन कम करने में फायदेमंद सौंफ:- सौंफ में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और इसी की वजह से यह बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में भी लाभदायक है. यह शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी मददगार साबित होती है. एक कोरियाई शोध के अनुसार नियमित तौर पर सौंफ की एक कप चाय पीने से भी बढ़ते वजन को रोका जा सकता है. सौंफ के सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं।

त्वचा को निखारे:- सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीएलर्जिक गुण होते हैं जो त्वचा की सुंदरता को बनाए रखने में लाभदायक साबित हो सकते हैं. सौंफ की भाप लेने से चेहरे की स्किन टैक्सचर को बनाए रखने में मदद मिल सकती है. ऐसा लाभ लेने के लिए लीटर उबलते पानी में एक चम्मच सौंफ डालें और फिर जैसे सर्दी-जुकाम में भाप लेते हैं वैसे ही लें. हफ्ते में दो बार ऐसा करने से चेहरे की चमक बढ़ सकती है।

 

आंखों की रोशनी के लिए सौंफ:-
आंखों से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं से छुटकारा दिलान में सौंफ कारगर उपाय साबित हो सकता है. आंखों में जलन, खुजली जैसी समस्याओं में सौंफ की भाप आंखों पर लेने से इन समस्याओं में राहत मिल सकती है. यही नहीं सौंफ को किसी सूती कपड़े में लपेटकर हल्का गर्म करके आंखों को सेंक सकते हैं. सौंफ में विटामिन ए पाया जाता है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में विटामिन-ए और सी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद:-
सेहतमंद शरीर के लिए मस्तिष्क का चुस्त-दुरुस्त होना भी आवश्यक है और इसमें सौंफ बड़ी भूमिका निभा सकती है।सौंफ में विटामिन-ई और विटामिन-सी पाए जाते हैं । विटामिन-सी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, जिससे बढ़ती उम्र में मस्तिष्क की समस्याएं काफी हद तक कम हो सकती है । वहीं, विटामिन-ई एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से कोशिकाओं को क्षति पहुंचने से रोक सकता है ।

कब्ज से राहत:- अनियमित दिनचर्या और खान-पान के कारण कब्ज की समस्या आम बात हो जाती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सौंफ कब्ज को छूमंतर करने में मदद कर सकती है। सौंफ का काढ़ा बनाकर पीने से बहुत हद तक कब्ज से छुटकारा मिल सकता है ।

स्तनपान के लिए लाभदायक:-
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी सौंफ लाभकारी हो सकती है। इसमें एथनॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो फाइटोएस्ट्रोजन है और महिलाओं में दूध बनने की क्षमता को बढ़ाता है । इसके अतिरिक्त, यह भी कहा जाता है कि स्तन की सूजन कम करने में भी सौंफ सहायक हो सकती है, लेकिन इस बात की अभी तक वैज्ञानिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

रक्तचाप नियंत्रित करने में मददगार:- रक्तचाप नियंत्रित करने में सौंफ चमत्कारिक रूप से काम कर सकती है। इसमें मौजूद पोटैशियम खून में सोडियम की मात्रा को नियंत्रित करता है और इसके दुष्प्रभाव से बचाता है। इसके अलावा, सौंफ में नाइट्रेट की भी मात्रा होती है, जो बल्ड प्रेशर को कम कर सकता है । साथ ही इसमें मैग्नीशियम भी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो महिलाओं में हाई बल्ड प्रेशर के खतरे को कम कर सकता है।

अच्छी नींद के लिए:- सौंफ के अनेक गुणों में से एक गुण यह भी है कि यह अच्छी नींद लाने में मदद कर सकती है। सौंफ में मैग्नीशियम पाया जाता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह अच्छी नींद और नींद के समय को बढ़ा सकती है । साथ ही यह भी कहा जाता है कि मैग्नीशियम अनिद्रा दूर भगाने में भी मददगार हो सकती है ।

मासिक धर्म की समस्याओं से राहत दिलाए:– मासिक धर्म की शुरुआत से पहले महिलाओं को तमाम छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मसलन पेट में दर्द और मरोड़ आदि जैसे लक्षण मासिक धर्म के शुरू होने से पहले सामने आते हैं। मासिक धर्म की इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सौंफ कुछ हद तक लाभकारी साबित हो सकती है । हालांकि, यह आवश्यक नहीं है कि इसका फायदा सभी को मिले, किसी को इससे लाभ हो सकता है और किसी को नहीं भी। यह व्यक्ति के शरीर पर निर्भर करता है।

सौंफ का उपयोग :–आइए, अब जानते हैं कि सेहत के लिए सौंफ का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है।

सौंफ का उपयोग चाय के रूप में भी किया जा सकता है। सौंफ की चाय पीने से मोटापे को कम किया जा सकता है।
आप खाने के बाद भी सौंफ का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। सिर्फ पाचन ही नहीं, बल्कि इससे खून भी साफ हो सकता है।
माउथ फ्रेशनर के रूप में भी आप सौंफ का उपयोग कर सकते हैं। यह सांसों की दुर्गंध से छुटकारा दिला सकती है।
अगर भूनी हुई सौंफ को मिश्री के साथ खाया जाए, तो खांसी से राहत और आवाज की मधुरता बढ़ाई जा सकती है।

सौंफ के नुकसान :–स्वास्थ्य के लिए सौंफ के फायदे तो हैं ही, इसके अतिरिक्त सौंफ के नुकसान भी हैं, जिनके बारे में जानना सभी के लिए आवश्यक है। नीचे हम सौंफ के नुकसान के बारे में बता रहे हैं।

स्तनपान करा रही महिलाओं को सौंफ का अधिक उपयोग करने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे शिशु की सेहत पर असर पड़ सकता है।
अधिक सौंफ खाने से स्किन की संवेदनशीलता बढ़ सकती है और धूप में निकलना काफी मुश्किल हो सकता है।
अगर आप किसी प्रकार की दवाइयों का सेवन करते हैं, तो आपको सौंंफ का अधिक सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
सौंफ का अधिक सेवन एलर्जी का कारण बन सकता है।