
डॉ रेनू अग्रवाल को समर्पित मेरे दोहे
रेनू मैडम आपको ,आशा करें प्रणाम। देकर आंखों रोशनी ,किया नेक है काम।।
प्रगति सदा करती रहे ,जग में हो पहचान।
फैले चहुं ओर प्रकाश तो , बढ़े आपका मान।।
साथी बने मुकेश जी, दिया आपका साथ
नेक कर्म से हो सदा , ऊंचा हरदम भाल
मिला आपको ईश से, कुदरत का वरदान।
देती जीवन दान है, नहीं आपको भान।।
करती सेवा आप हैं ,रखकर निष्ठा भाव।
सदा रोगियों के लिए, बढ़े आपके पांव।।
सरल सहज स्वाभाव है,प्यारे मीठे बोल।
दीन दुखी सबके लिए,दवा दुआ अनमोल।।
उन्नति मार्ग पर चलें,, बढ़े आपकी शान।
दूर देश तक आप तो, गढ़े नव कीर्तिमान।
अद्भुत प्रतिभा की धनी, माने प्रभु उपकार।
सदा नेक है भावना, जाने जग संसार।।
रचनाकार-आशा उमेश पांडेय
