राज्य स्तरीय हाईक में रवाना हुए गरियाबंद स्काउटर-गाइडर की टीम l 

राजिम :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर के निर्देशन व राज्य सचिव कैलाश सोनी के नेतृत्व में राज्य मुख्यालय द्वारा स्काउटर गाइडर का राज्य स्तरीय हाईक का आयोजन किया गया है। इस हाईक कार्यक्रम में गरियाबंद जिले से जिला शिक्षा अधिकारी डी एस चौहान, और जिला सचिव रोमनलाल साहू के मार्गदर्शन में रायपुर से रवाना हुए हैं। जिसमें जिले के डीओसी स्काउट आशीष साहू और डीओसी गाइड सीमा साहू के साथ जि. क्री. अधिकारी उत्तरकुमार नेताम एवं सक्रिय स्काउटर गाइडर में लुकेश्वरप्रधान, दुष्यंतकुमार वर्मा, बलरामदेवांगन, हिरऊसाहू, प्रेमलाल साहू, दिव्यारानी यादव, विजया प्रधान रवाना हुए। बता दें कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में इस हाईक कार्यक्रम में इस बार पंजाब, अमृतसर, जलियावाला बाग, स्वर्णमंदिर, अटारी (बाघा बार्डर), हिमाचल प्रदेश के हिडिम्बामंदिर, मालरोड, रोहतांग पास, किरिथपुर साहेब गुरुद्वारा आदि स्थलों में जाकर वहां के रहन सहन, रीतिरिवाज, परंपराओं व सामाजिक समरसता के भाव की जानकारी लेंगे। राज्य मुख्यालय से राज्य संगठन आयुक्त डॉ. करुणा मसीह, दिलीप पटेल व धनुष सिन्हा की टीम अगुवाई करेंगे।