कका कबड्डी प्रतियोगिता का राज्य सभा सांसद ने किया शुभारंभ।विधायक विनय के सौजन्य से विधानसभा स्तरीय खिलाड़ियों का दिखेगा जौहर।

युवा खिलाड़ियों के साथ महिला खिलाड़ियों का भी दिखेगा दम – खम।
सुरेन्द्र मिनोचा
चिरमिरी :- शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर अब ग्रामीण अंचल मे उभरते खिलाड़ियों की खेल के प्रति बढ़ती रूचि और जिज्ञासा को देख मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक डॉ.विनय जायसवाल के सौजन्य से प्रतियोगिता का आगाज बीते सोमवार को किया गया ।

जिसकी विजेता टीम को नगद 1 लाख रुपए तो उप विजेता टीम को 51 हजार रुपए राशि से पुरस्कृत करने की बात कही गई है।जिसका शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य की राज्य सभा सांसद और प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के करकमलों से हुआ।

मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक डॉ.विनय जायसवाल,नगर पालिक निगम की महापौर कंचन जायसवाल. नगर पालिका मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रभा पटेल. सभापति गायत्री बिरहा,एमसीबी जिला अध्यक्ष महिला नीता डे, जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया कलावती मरकाम,ब्लाक अध्यक्ष चिरमिरी सुभाष कश्यप,मनोज साहू,प्रेम लाल,गुरुदेव पाण्डेय की उपस्थिति मे सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी एवं गांधी जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया ।

जानकारी अनुसार विधानसभा स्तरीय काका कप कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पूरे एक माह तक किया जाएगा । जिसमे आयोजन मंडल द्वारा पूरी प्रतियोगिता को दो भागों मे रखा गया है जिसमे एक भाग मे युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल को दिखाएंगे तो वही दूसरे भाग मे ग्रामीण अंचल की महिला कबड्डी खिलाड़ियों का भी खेल देखने को मिलेगा ।

बहरहाल बीते तीन वर्षो से हो रहे इस आयोजन को इस वर्ष और भी भव्य रूप देते हुए आतिशबाजी का रंगारंग करिश्मा देने के लिए पूरी तरह चाक चौबंद व्यवस्था की गई है ।