महापौर कंचन जायसवाल एवं आयुक्त लवीना पाण्डेय ने आर.आर.आर. केंद्र का किया शुभारंभ।


सुरेन्द्र मिनोचा
चिरमिरी :- नगर पालिक निगम चिरमिरी के छोटाबाज़ार एसएलआरएम सेंटर मे महापौर कंचन जायसवाल ने स्वच्छता दीदियों के साथ गोधन एम्पोरियम में बनाए गए आरआरआर केंद्र का शुभारंभ फीता काटकर किया व ऐसी पुरानी वस्तुएं जिनका उपयोग नही होता है, पुरानी क़िताब को स्वच्छता दीदियों के माध्यम से आर आर आर केंद्र मे दान किया।


बता दे कि राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ के द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार चिरमिरी में इस केंद्र को स्वच्छता दीदियों ने खोला है । महापौर जायसवाल ने बताया कि इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य नागरिकों से ऐसी सामग्री प्राप्त करना है,जो उनके उपयोग की नहीं है,

किंतु किसी अन्य जरूरतमंद के उपयोग मे आ सकती है।जैसे पुरानी किताबें, कपड़ा, जूता, बर्तन, फर्नीचर, साईकिल, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, खिलौने इत्यादि।उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी सामग्री जो आपके उपयोग की नहीं है । इस केंद्र मे दान करें, जिससे किसी जरूरतमंदों को मदद मिल सके ।

साथ ही शहर मे 10 स्थानों पर यह (RRR) सेंटर खोले गए, वहीं सेंटर खुलने के बाद पहले दिन पुरानी किताबें इस केंद्र मे स्वच्छता दीदियों के माध्यम से दान की गई। स्वच्छता दीदियों के जरिये वार्ड मे प्रचार प्रसार किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा नागरिक दान करे ताकि जरूरतमंद लोगों को पता चल सके कि वो इस सेंटर से आकर अपने उपयोग की वस्तु ले सकेंगे।इस अवसर पर एमआईसी फिरोजा बेगम, रज्ज़ाक खान, ओम प्रकाश कश्यप, एल्डरमैन शहाबुद्दीन, पार्षद प्रशांत त्रिपाठी, निगम आयुक्त लवीना पाण्डेय, स्थानीय कांग्रेस नेता साबिर खान के साथ काफी संख्या में स्वच्छता दीदीयां मौजूद रही ।