सुरेन्द् मिनोचा
मनेंद्रगढ़:- कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन मे जिले मे दिव्यांग जनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने और मतदाता सूची मे नाम जोड़ने के लिए जिलास्तरीय शिविर आयोजित किया जा रहा है।
समाज कल्याण विभाग की सहायक संचालक अंजना बैक ने बताया कि सोमवार को कोटाडोल पंचायत मे शिविर का आयोजन किया गया था।
शिविर में कुल 56 दिव्यांगजनों के द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया था जिसमे से 33 आवेदन पात्र पाए गये। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण, यूडीआईडी प्रमाण पत्र बनाने के साथ नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। इसी तरह से मतदाता सूची मे नाम जोड़ने के लिए कुल 4 लोगों का आवेदन प्राप्त हुआ। सभी आवेदन पत्रों को आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। अगला शिविर गुरुवार 25 मई को सांस्कृतिक भवन मनेंद्रगढ़ मे आयोजित किया जाएगा। आगामी शिविर की अधिक जानकारी समाज कल्याण विभाग के जिला कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
