
नवापारा राजिम :- गौठानो मे पानी, छाँव की भारी कमी, स्थिति काफी दयनीय- स्थानीय नवापारा भाजपा मण्डल क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को चलबो गौठान-खोलबो पोल अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्त्ता समीपस्थ गाँव पिपरौद, डोंगीतरई, आलेखूंटा, उमरपोटी , सोनेसिल्ली व आलेखूटा का निरिक्षण किया और वहां पर व्यवस्थाओ का जायजा लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।

कार्यक्रम के प्रभारी राजीव अग्रवाल थे, जिन्होंने भाजपा कार्यकर्त्ताओ के साथ इन गाँव मे बने गौठान और मुख्यमंत्री द्वारा गौठान को लेकर जो बड़ी बड़ी बाते की जाती है, उनका जमीन हकीकत जानने का प्रयास किया गया। वही गौठान मे कार्यरत महिला समूह की कार्यकर्त्ता व गाँव के ग्रामीणों से बातचीत कर गौठान से सम्बंधित पंचनामा भी तैयार किया। अग्रवाल ने अपने निरीक्षण पश्चात कहाकि भाजपा का चलबो गौठान, खोलबो पोल एक सफल अभियान होगा

क्योंकि सचमुच गौठान के नाम पर बड़े भ्रष्टाचार हुआ है, क्योंकि इन पांच गाँव मे सुन्दरकेरा को छोड़कर किसी भी गाँव मे ठीक से किसी भी चीज का साधन नहीं है, किसी भी गाँव मे 300 की संख्या गौधन देखने को नही मिली. पुरे गौठान निर्माण मे मनरेगा सहित 14 वां व 15 वां वित्त योजनाओ का उपयोग किया गया है, जिस मनरेगा के कार्य से 200-300 लोगो को काम मिलना चाहिए वहां की राशि का उपयोग दूसरे काम मे किया जा रहा है, गाँव के गौठान समितियों मे कांग्रेसी कार्यकर्त्ता ही समिति के अध्यक्ष के रूप मे मनोनीत है, गोबर खरीदी बिक्री मे कोई पारदर्शिता नहीं हैँ, पंजीकृत गौ मालको की संख्या समझ से परे है। महिला समूह मे कार्यरत किसी भो सदस्य को 10 हजार रूपये नहीं मिल रहा हैँ, किसी भी गौठान मे 19 लाख के लायक काम नहीं हुए है। विपक्षी दल वाले गाँव मे तों सचिव और समिति के अध्यक्ष इस मनमर्जी से काम चला रहे है। की उन्हें गाँव के गौठान मे जो काम होता है, उनकी जानकारी तक नहीं होती है, पिपरौद, डोंगीतरई, आलेखूंटा व उमरपोटी मे पानी के पर्याप्त साधन नहीं हैँ, छाँव के भी उचित व्यवस्था नहीं हैँ, गायों के पेयजल के लिए बने टैंक टूट फूंट चूके हैँ, छाँव के लिए बने छत भी नीचे गिरे पड़े हैँ. महिला स्व स्वहायता समूह की बहने भी काफ़ी दुखी हैँ, कुल मिलाकर कहे तों गौठानो की स्थिति काफ़ी दयनीय हैँ, और सचमुच 1300 करोड़ रूपये का घोटाला सामने आ रहा हैँ, हमें यकीन हैँ की प्रदेश भाजपा की मुहीम जरुर रंग लाएगी, प्रदेश सरकार गौठान के नाम पर जो भ्रष्टाचार का खेल खेल रही हैँ वह सामने आएगा, गौठान, गौ माता के नाम पर करोड़ों का यह घोटाला अब जल्द ही पर्दाफाश होगा।

उन्होंने कहाकि वे यह रिपोर्ट पार्टी के उच्चाधिकारियो को सौंपेंगे और बताएँगे की किस तरफ से भर्ष्टाचार अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत इन गाँव मे हुआ हैँ, इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अभिनेश बॉबी कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय गोयल, प्रदेश भाजयुमो के विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, जिला मंत्री परदेशी राम साहू, जनपद पंचायत सदस्य राजेश साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा से दयालु राम गाड़ा, मण्डल महामंत्री नवल साहू, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रकला ध्रुव , जनपद सदस्य कमलनारायण साहू, रायपुर जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष मुकुंद मेश्राम, भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पार्षद प्रसन्न शर्मा, बॉबी चावला, मयाराम साहू, पूर्व पार्षद दुकालू चक्रधारी, भूपेंद्र सोनी,भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष चेतन साहू, द्विज साहू, अनस रिज़वी, सौरभ सिंटू जैन, संजीव टिंकू सोनी , धीरज साहू, प्रितेश साहू, भूषण सोना, वीरेंद्र साहू, शुभम सिंह, मुकेश निषाद, दिनेश टंडन, ईश्वरी देवांगन सहित बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
