
राजिम :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल में हिंदी साहित्य अकादमी, भारत की प्रांतीय इकाई का गठन छत्तीसगढ़ में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल जंग बहादुर शमशेर सिंह कक्कड़ एवं कारगिल युद्ध के मेजर विजय डागा, गीतकार मीर अली मीर एवं युवा नेता गौरीशंकर श्रीवास्तव के करकमलों से छत्तीसगढ़ की सक्रिय साहित्यिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें वनांचल क्षेत्र गरियाबंद की सक्रिय साहित्यिक संस्था रत्नांचल जिला साहित्य परिषद को सम्मानित किया गया। परिषद के अध्यक्ष जितेन्द्र सुकुमार साहिर को भारत माता की छाया चित्र एवं परिषद को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष शायर जितेंद्र सुकुमार साहिर ने बताया हमारी परिषद में सप्ताहिक गतिविधियां संचालित की जा रही है एवं उसके विषय प्रभारी भी नियुक्त किए गए जिसमें सोमवार को कवियों व लेखकों का साक्षात्कार होता है जिसके प्रभारी कृष्ण कुमार अजनबी है। मंगलवार को गीत की कक्षाएं संचालित होती है जिसके प्रभारी गीतकार कमलेश कौशिक हैं, एवं बुधवार को आदित्य गुप्ता के द्वारा गजल सिखाई जाती है। गुरुवार को नई कविता, प्रभारी भोज साहू है। शुक्रवार को दोहा संतोष साहू रसेला के द्वारा सिखाया जाता है। शानिवार को हाइकु एवं रविवार को शेरो शायरी की कक्षा संचालित होती है। जिससे जिले में साहित्यिक माहौल जबरदस्त बना हुआ है। कार्यक्रम में हिंदी साहित्य अकादमी के प्रांतीय अध्यक्ष शोभा देवी शर्मा, प्रांतीय प्रभारी महेंद्र कुमार भारद्वाज बेजुबा, शशि दुबे, रामेश्वर शर्मा, इंद्रदेव यदु सहित पदाधिकारीगण मौजूद थे।
