बरोंडा में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया राजीव को नमन l 

राजिम :- पूर्व प्रधानमंत्री-भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पंचायत भवन में राजीव युवा मितान क्लब बरोंडा के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्हें याद किया गया. इस दौरान उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राजीव युवा मितान कल्ब के अध्यक्ष कामेश निर्मलकर ने कहा की ने बताया कि राजीव गांधी नये भारत के निर्माता थे, जिन्होंने देश में सूचना क्रांति लाकर देश को तकनीकि क्षेत्र में विश्व स्तर पर खड़ा किया है। वहीं युवाओं को मतदान का अधिकार देकर उन्हें जिम्मेदारी का अहसास कराया। साथ ही पंचायती राज्य एक्ट लाकर देश के ग्रामीण क्षेत्र को सत्ता में भागीदारी का मार्ग दिखाया कार्यक्रम कांग्रेस नेता भुनेश्वर सिन्हा, राजीव युवा मितान कल्ब के अध्यक्ष कामेश निर्मलकर योगेश यादव, गगन साहू, छत्रपाल साहू,आशीष यादव, रवि साहू , लीलाराम निषाद, भावेश सिन्हा, मोंटू साहू, जय साहू, राजाराम चक्रधारी, मोहन निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य मौजूद रहे।