
मगरलोड:- गांव में हो रहे लगातार धर्मांतरण के खिलाफ बजरंग दल द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। शासन प्रशासन के लचीले कानून व्यवस्था के कारण धर्मांतरण का गिरोह सक्रिय होते जा रहा है। लोग अपने धर्म को छोड़कर दूसरे समाज के धर्म को अपना रहे है जो एक जटिल समस्या बन गए है। ताजा मामला नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी के वार्ड क्रमांक 6 का है। बजरंग दल के कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष भीम यादव, अजय साहू, छत्रपाल साहू, रवि, दीपचंद साहू ने बताया 21 मई रविवार को नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी के वार्ड क्रमांक 6 के निवासी ढीमर परिवार विगत दो वर्षो से ईसाई धर्म में शामिल हो चुके। धर्मांतरण के रीति नीति के अनुसार प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा आयोजन किया जाता है। प्रार्थना सभा के दौरान बाहर से आए समाज के दो अनुवाई ने दर्जनों लोगों को अपने समाज में धर्मांतरण कराने के लिए प्रवेश किया जा रहा था। जानकारी होने पर वार्डवासी व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का विरोध किया। इसकी जानकारी पुलिस थाने को दी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए वार्ड में जाकर संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। आगे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज में हो रहे लगातार धर्मांतरण को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि मगरलोड भैंसमुंडी में 15 से 17 परिवारों को धर्म परिवर्तन करा चुके है। वार्डवासियों ने बताया कि बाहर से आए अनुवाई द्वारा ईलाज व झाड़ फूक कराने के व लालच देकर चोरी छिपे धर्मांतरण कराने के कार्य में जुटे हुए है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि बजरंग दल की शिकायत पर दो अनुवाई युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर रिमांड पर भेज दिया गया।धर्मांतरण के विरोध में बजरंग दल की नगर अध्यक्ष भीम यादव,अजय साहू, मैनसिंग हिरवानी, छत्रपाल साहू ,रवि ,राजा पटेल ,दीपचंद साहू, लोमी नागरची, वतन बढ़िया, मुरलीधर जगत ,भोला साहू ,सनत साहू उपस्थित रहे ।
