संतों के सानिध्य में बाल संस्कार शिविर हुआ संपन्न।

करहीभदर :- कबीर आश्रम करहीभदर में संतों के सानिध्य में पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 10 से 17 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। यह शिविर बच्चों के नैतिक, बौद्धिक एवं चारित्रिक व्यक्तित्व विकास की दृष्टि से आयोजित किया गया था ।

शिविर में बच्चों को स्मरण शक्ति बढ़ाने, योगासन, प्राणायाम की भी शिक्षा ध्यान, प्रशिक्षित संतो एवं अध्यापकों द्वारा दी गई। शिविर के अंतिम दिवस सतगुरु श्रीकबीर साहेब की जयंती समारोह मनाई जाएगी जिसके मुख्य अतिथि मोहन मंडावी सांसद रहेंगे। उक्त जानकारी देवेंद्र साहेब, निनेन्द्र साहेब ने दी।