व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशी प्रचार करने पहुचे छुरा व्यापारियों ने किया बाजे गाजे के साथ स्वागत

व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशी प्रचार करने पहुचे छुरा व्यापारियों ने किया बाजे गाजे के साथ स्वागत

संवाददाता यामिनी चंद्राकर ,छुरा,16 मार्च 2021

छुरा:-छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है अब प्रत्याशी शहर से निकलकर ग्रामीण क्षेत्रो में पहुचकर अपने पैनल के प्रत्याशी को बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाने व्यापारियों के दुकानों तक पहुच रहे है। इसी कड़ी में आज व्यापारी एकता पैनल से प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी योगेश अग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी जगन्नाथ साहू,प्रदेश महामंत्री पद के प्रत्याशी राजेश वासवानी,प्रदेश मंत्री पद के प्रत्याशी विनय पांडे, आज चुनाव प्रचार करने गरियाबंद जिले के छुरा नगर पहुचे। इस दौरान छुरा नगर के व्यापारियों द्वारा एकता पैनल के प्रत्याशियों का बाजे गाजे व फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों ने आज नगर में पैदल भृमण कर व्यापारियों से सहयोग मांगा गया इस दौरान प्रत्याशियों के साथ चेम्बर के सदस्य गफ्फु मेमन अध्यक्ष नगर पालिका गरियाबंद, रिजवान मेमन,जग्गुमल सचदेव, इस्माइल मेमन, रमेश शर्मा,सफर सचदेव,अजय नागदेव, रिंकेश कुकरेजा लक्ष्मीकांत अग्रवाल, अशोक जैन,चंचल सिन्हा, गोपाल सोनी, इमरान मेमन, रमेश जायसवाल,भरत चन्द्राकर, कमल सिंह,रितेश सितलानी,सलीम मेमन,मानसिंग निषाद, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के व्यापारी होकर एकता व्यापारी पैनल के पक्ष में प्रचार किया।