विधायक ने किया चौपाल भवन का लोकार्पण ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित माँग को किया पूरा सिचाई हेतु विद्युत आपूर्ति के लिये 7.50 लाख रुपये देने की घोषणा

विधायक ने किया चौपाल भवन का लोकार्पण
ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित माँग को किया पूरा
सिचाई हेतु विद्युत आपूर्ति के लिये 7.50 लाख रुपये देने की घोषणा


जामगांव(फिंगेश्वर)- समीपस्थ ग्राम बिडोरा में चौपाल भवन लोकार्पण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री व वर्तमान विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र अमितेष शुक्ला जी,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू जी,विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पा जगन्नाथ साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, मधुबाला रात्रे सभापति जिला पंचायत गरियाबंद,ओमप्रकाश बंछोर जिला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद, मनोज यदु सचिव जिला कांग्रेस कमेटी,रूपेश साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर, गैंदलाल यादव महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर, करीम खान विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत फिंगेश्वर,कुंती सन्तराम ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत सरकड़ा थी, अतिथियों का मंच तक स्वागत बाजे गाजे के साथ घर घर मे रंगोली बनाकर व आरती उतारकर एवं फूल माला पहनाकर किया गया,कार्यक्रम की शुरुआत हनुमानजी की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया, सर्वप्रथम अपने उदबोधन में जिला पंचायत की सभापति मधुबाला रात्रे ने कहा कि मैं समस्त ग्रामवासी बिडोरा का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे आज अपने गाँव के कार्यक्रम में आमंत्रित किया,यह मेरा निर्वाचन क्षेत्र है और यहाँ के विकास में मैं हरसंभव प्रयास करूँगी,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला साहू संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने कहा कि आदरणीय श्याम भैया और अमितेष भैया ने राजनीति को लोककल्याण के रूप में अपने जीवन में चरितार्थ किया,सही राजनीति वही होती है जो लोककल्याण की भावना को लेकर चले,हम सभी ने देखा है कि आदरणीय श्याम भैया और अमितेश भैया ने राजिम क्षेत्र को गौरवान्वित महसूस कराया है,लोगो की मूलभूत आवश्यकताओं को समझा है,लोगो को स्वच्छ जल चाहिए, बिजली चाहिये, सड़क चाहिये, सिचाई हेतु साधन चाहिए इन सभी चीजों को श्यामचरण शुक्ला जी एवं अमितेश शुक्ला जी के परिवार ने समझा व उसे पूरा भी किया उसके लिये ये बधाई के पात्र है,राजिम क्षेत्र एक अकालग्रस्त क्षेत्र था,जिसमे श्याम भैया ने सिकासार बांध का निर्माण करवाया और अकाल से मुक्त करवाया और छत्तीसगढ़ में जितने भी सिचाई हेतु बांध का निर्माण किया गया वह सब उनकी ही कल्पना शीलता और लोककल्याण कारी भावना का दूरगामी परिणाम है।राजिम क्षेत्र में कई लोग आये लेकिन वे 1 से 2 बार मे ही वापस चले गये, लेकिन जनकल्याण की भावना को लेकर चलने वाले शुक्ल परिवार जो विगत 70 वर्षों से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं,वे आज भी राजिम क्षेत्र की जनता के दिलो में बसते है,जो कार्य अमितेश शुक्ला जी के पुरखो ने नही किया था वो कार्य आज अमितेश शुक्ला जी कर रहे इसलिये और यही कारण है कि पिछले विधानसभा चुनाव में अमितेश शुक्ला जी को यहाँ की जनता ने 58132 वोटों से जिताया है, जो कि छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे ज्यादा वोट से जितने वाले प्रत्याशी है,और यह सम्मान यहा की जनता ने इनके कार्यों को देखते हुवे इन्हें ब्याज सहित लौटाया है,और मैं इस मंच से बताना चाहता हु कि यदि इसीप्रकार अमितेश शुक्ला जी लोककल्याण को प्राथमिकता में रखकर कार्य करते रहेंगे तो निश्चित ही आने वाले समय मे 58132 वोटो में और भी वोट जुड़ने वाला है इसमें कोई दो राय नही है। मैं अपने पूरे ग्रामवासियों की ओर से और साहू समाज का जिलाध्यक्ष होने के नाते अपने समाज की ओर से भी अमितेश शुक्ला जी का अभिनन्दन करना चाहता हु और आशा करता हु कि ये भविष्य में भी इसी प्रकार अपना प्यार, स्नेह व दुलार हम सब पर बनाकर रखेंगे।
मुख्यअतिथि की आसन्दी से अमितेश शुक्ला जी ने कहा कि सभी मे समरसता का भाव पैदा करने वाले समाज को नयी दिशा देने वाले साहू समाज के जिलाध्यक्ष और मेरे परम् प्रिय मित्र भुनेश्वर साहू जी ने जो भी बाते आदरणीय श्याम भैया और मेरे परिवार के विषय मे रखी वह अक्षरसः सत्य है,ऐसा लगता है कि भुनेश्वर जी मेरे परिवार के विषय मे काफी अध्ययन किये हुवे है,और मेरे मित्र होने के कारण मुझे व मेरे परिवार को करीब से जानते है। मेरे पिताजी आदरणीय श्याम भैया ने मुझे खुद जमीन से ऊपर उठाया है मैं कोई हेलीकॉप्टर से लैंडिंग करने वाला नेता नही हु,मैने भी जमीन में रहकर दरी उठाया है तब कही जाकर आज इस मुकाम पर हु,श्याम भैया ने इस क्षेत्र की मूलभूत परेशानियों को समझा और उसे पूरा भी किया,चाहे वह सिचाई के क्षेत्र में हो,या बिजली सड़क पानी के क्षेत्र में, वे मुझसे अक्सर कहा करते थे कि किसी भी व्यक्ति को समृद्ध बनाना है तो उनके फसलों की सिंचाई के लिये पानी की व्यवस्था कर दो,वो अपने आप ही समृद्ध हो जायेगा।मैने व मेरे परिवार ने इस क्षेत्र की विकास के लिये हर सम्भव प्रयास किया और यहाँ की जनता ने भी उतना ही ज्यादा अपार प्रेम और स्नेह मुझे दिया है जिसका मैं सदैव आभारी रहूंगा। समस्त ग्रामवासियों के द्वारा विधायक जी को अभिनन्दन पत्र एवं माँग पत्र पठन कर सौपा गया,जिसपर अमितेश शुक्ला जी ने कहा कि ग्रामवासियों के द्वारा जो सिचाई के लिये विद्युत आपूर्ति हेतु ट्रांसफार्मर एवं विद्युत पोल इत्यादि की जो मांग की जा रही है जिसके पूरा होने से यहाँ की 450 एकड़ की फसल मरने से बच सकती है और किसानों में समृद्धि आ सकती है, उसके लिये विद्युत विभाग के स्टीमेट के अनुसार मैं 7.50 लाख रुपये देने की घोषणा करता हूं, और आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि अब आने वाले खरीफ फसल में आप लोगो को सिचाई की किसी भी प्रकार से समस्या नही होगी,यह कार्य जल्द से जल्द विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात करके पूर्ण करायी जायेगी।
कार्यक्रम का संचालन जनपद पंचायत फिंगेश्वर के करारोपण अधिकारी नूतन साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन मनोज यदु पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत सरकड़ा ने किया।
उक्त कार्यक्रम में ग्राम प्रमुख केशव साहू,कमल भारती, लखन साहू,कन्हैया साहू,दीपक साहू,पवन साहू,गजेंद्र साहू,तरुण विभार,रमेश विभार,भुखन लाल साहू,मदन यदु,धर्मेंद्र यदु,डोंगर सिंग मरकाम,तेजेश यदु,महेश साहू,माखन ध्रुव, उदय राम निषाद,कुंजू यदु,देवचरण साहू,दीना राम साहू,प्रमोद साहू,नोहर टेलर्स,नरेंद्र साहू,गिरीश साहू,योगेंद्र साहू,गोपाल शर्मा,शंकर साहू,युवराज गोलू साहू,नेतराम साहू,विनोद विभार,रामू राम ध्रुव, ओमप्रकाश ध्रुव,मनोहर ध्रुव,श्रीमती वत्सला साहू,धनेत्री साहू,पार्वती यदु,राधा यदु,अनुसुइया साहू,रमसील साहू,प्रगति शर्मा, रेणुका शर्मा,बिमला साहू,कुमारी बाई विभार,रैनी बाई, टिकेश्वरी साहू,रंभा सोनवानी,उर्मिला विभार,फेकन सोनवानी,शिवकुमार साहू,पत्रकार नीरज शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामवासी एवं कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।