सामने वाले ट्रक की अचानक ब्रेक लगाने से पीछे वालो ट्रक टकराई, चालक गंभीर रूप से घायल l 

धमतरी :- मगरलोड इलाके के ग्राम राजपुर में केवराडीह कच्ची विशाखापट्टनम रायपुर निर्माण मार्ग पर शाम को सामने की ट्रक चालक ने बिना सिग्नल दीए अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही ट्रक टकरा गई चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना से मिली प्राप्त जानकारी अनुसार घटना 18 मई गुरुवार की शाम की है। ग्राम राजपुर के पास विशाखापट्टनम रायपुर मार्ग में नव निर्माण हेतु राखड़ से भरे ट्रक हाईवा वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। दमन ट्रांसपोर्ट राजनंदगांव व दिलीप बिल्डकॉन कंपनी की ट्रक वाहन नव निर्माण मार्ग में राखड सप्लाई कार्य में लगी हुई है। 18 मई को ट्रक क्रमांक सीजी 08 एयू 0811 एवम सीजी 08 एयू 9511 राखड़ लोड कर आए थे। लगभग शाम 5 बजे राजपुर केवराडीह कच्ची मार्ग में ट्रक क्रमांक सीजी 08 एयू 0811 की चालक सचिन सिंह व ट्रक क्रमांक सीजी 08 एयू 9511की चालक अमित कुमार द्विवेदी राखड़ को खाली करने जा रहा था। ट्रक क्रमांक सीजी 08 एयू 0811 की चालक सचिन सिंह ने बिना कोई सिग्नल दीए ब्रेक अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 08 एयू 9511 टकरा गया। टकराने से ट्रक चालक अमित कुमार द्विवेदी के मस्तिक एवं दोनों पैर के घुटने के नीचे में गंभीर चोट लगी है। जिसे शासकीय वाहन 108 से इलाज हेतु रायपुर रिफर किया गया। ट्रक के सामने भाग का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक क्रमांक सीजी 08 एयू 0811 के चालक सचिन सिंह लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बिना सिंग्नल दिए अचानक ब्रेक लगाने से हुई दुर्घटना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि ट्रक चालक सचिन सिंह के खिलाफ धारा 279,337 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।