
राजिम :- शासकीय दैवीय संपदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम में वाणिज्य संकाय में अध्ययनरत छात्र धनेश्वर साहू पिता तोरण लाल साहू माता सुनीता साहू को उत्कृष्ट अंको से उत्तीर्ण होने पर मित्रगण बंधू जन व गुरु जनों ने बधाई दी, ज्ञात हो कि धनेश्वर साहू को लेखाशास्त्र, अर्थशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन एवं हिंदी में विशेष योग्यता प्राप्त हुआ है। धनेश्वर साहू ग्राम बेलटुकरी राजिम, का निवासी है। इन्होंने कक्षा 12वीं में 82.8% अंक प्राप्त किया है। समूचे गांव में खुशी की लहर है।
