गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एमसीबी जिलाध्यक्ष पर ग्रामीणों ने कार्यवाही किए जाने की मांग की।


सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- ग्राम पंचायत साल्ही के कई ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक जिला- एम०सी०बी०को एक ज्ञापन सौंप कर केवल सिंह मरकाम, निवासी ग्राम साल्ही तह0 मनेन्द्रगढ़ एवं जिलाध्यक्ष गोडवाना गणतंत्र पार्टी जिला एम०सी०बी० पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।केवल सिंह मरकाम के द्वारा ग्रामीणों को परेशान करने के कारण कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया गया है।पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर को सौंपे गए ज्ञापन मे ग्रामीणों ने उल्लेखित किया है कि केवल सिंह मरकाम, निवासी ग्राम पंचायत साल्ही तह0 मनेन्द्रगढ़ एवं जिलाध्यक्ष गोडवाना गणतंत्र पार्टी जिला एम०सी०बी० के द्वारा ग्राम पंचायत साल्ही मे शासकीय भूमि पर बने गौठान को अपना निजी भूमि बताकर गुमराह किया जाता है। इनके द्वारा भोलेभाले ग्रामीणों को आए दिन धमकी देकर डराया धमकाया जाता है। ग्रामीणों को परेशान करने के उद्देश्य से सूचना का अधिकार लगाकर धमकी दी जाती है।पूरा ग्राम इनकी कार्यप्रणाली से भयभीत है,इनके द्वारा स्थानीय विधायक के ऊपर भी झूठा आरोप लगाकर शिकायत किया जाता है।केवल सिंह मरकाम, गोडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष है,जिसके कारण भोले भाले लोगो को बहला-फुसलाकर अनशन,धरना की धमकी दी जाती है। अतः अनुरोध है कि मामले की जाँच कर उचित कार्यवाही की जावे। ज्ञापन मे भवन सिंह, संजय सिंह, जगन्नाथ सिंह, उमेद सिंह, भारत, पवन सिंह, धनकुंवर, देवसर, मनमोदन, महासिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।