
राजिम :- राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, महामंत्री द्वय चंदन साहू, धर्मेंद्र ध्रुव प्रदेश व जिला नेतृत्व के आह्वान पर कल दिनांक 20 मई 2023 दिन शनिवार से सुबह 09:00 बजे भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री के काले करतूतों को उजागर करने।
चलबो गौठान खोबो पोल :-का कार्यक्रम को लेकर चिन्हांकित ग्रामों के गौठान में जाकर भूपेश बघेल के गौठान में हुए घोटालों को उजागर कर आम जन के बीच लाना है और 2023 में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कमल खिलाना है इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं नेतृत्व करता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा एवं, प्रदेश महिला मोर्चा के महामंत्री विभा अवस्थी के उपस्थिति में चलबो गौठान खोलबो पोल के कार्यक्रम को लेकर ग्राम चौबे बांधा- बरोड़ा-सुरसबंधा-जेन्जरा के गौठान में कार्यकर्ता सुबह 9:00 बजे से चिन्हांकित स्थलों से अभियान शुरू होगा। मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे चंदूलाल साहू पूर्व सांसद, संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक, डॉ राम कुमार साहू पूर्व जिलाध्यक्ष, चंद्रशेखर साहू जिला पंचायत सदस्य, रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंजू नायक, भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के उपाध्यक्ष महेश यादव, एवं कोषाध्यक्ष राहुल सेन, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा जितेंद्र सोनकर, एवं युवा मोर्चा किसान मोर्चा मंडल एवं जिला के सभी पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी मंडल राजिम के सभी पदाधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा।
