राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान ‘ सुरभि महिला संकुल संगठन बासिन के अनेक गांवों में कर रही है सखी मंच का गठन महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेहतर पहल

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान ‘ सुरभि महिला संकुल संगठन बासिन के अनेक गांवों में कर रही है सखी मंच का गठन

महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेहतर पहल

परमेश्वर कुमार साहू,15 मार्च 2021

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अन्तर्गत फिगेश्वर ब्लाक के सुरभि महिला संकुल संगठन बासिन के प्रगति ग्राम संगठन रांवड में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सुकन्या योजना,आयुष्मान कार्ड , कोरोना टीका पर गांव में जागरूकता पर विशेष चर्चा किया गया।वहीं बैठक में महिलाए के नाम पर आजीविका चलाने और सखी मंच की मुद्दों पर चर्चा किया गया।
बैठक में जीएमटी हिलेश्वरी साहू ने बेटी जन्म होने पर उसके परिवार में जच्चा बच्चा को पौष्टिक आहार देने व उसके फायदे के में विस्तार से जानकारी दी।वहीं साथ ही जय मां शारदा महिला स्व सहायता समूह की दीदियो ने नवजात बेटी के लिए पेन कापी और स्प्रेम भेंट कर अपना सहयोग प्रदान कर समाज में बेटियों के प्राथमिक शिक्षा को लेकर बेहतर पहल किया जा रहा है।इस बैठक में ग्राम संगठन पदाधिकारी , पीआरपी राकेश,जीएमटी हिलेश्वरी साहू और बिहान की दीदिया बड़ी संख्या में उपस्थित थी।
*बिहान में हर क्षेत्रो पर किया जा रहा है काम*

शासन की सबसे महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान में विभिन्न गतिविधियां है।खासकर महिला सशक्तीकरण की दिशा में बनाई गई योजना शासन की सबसे सफलतम योजनाओं में सुमार हो गया है। इसके अन्तर्गत फिंगेश्वर ब्लाक के संकुल संगठन बासिन के ग्राम आरंड में सखी मंच का गठन किया गया।जसिमे दो सखी मंच प्रतिनिधि का चयन किया गया जो महिला हिंसा जैसे मुद्दों पर कार्य करेगी।जीएमटी हिलेश्वरी साहू इस महत्पूर्ण कार्य में बिहान के उद्देश्यों को सफल बनाने अपना विशेष योगदान दे रही है।