महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों का रायपुर महासमुंद जिला का दौरा

महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों का रायपुर महासमुंद जिला का दौरा

आशीष परिहार कांकेर – बस्तर क्षेत्र के ग्रामीणों को कृषि गतिविधियों में नवाचार अपनाने, गोधन न्याय योजना का बेहतर क्रियान्वयन तथा उन्नत कृषि के लिए प्रेरित करने हेतु बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, कोण्डागांव नारायणपुर एवं कांकेर जिले के गौठान समिति के अध्यक्षों, सदस्यों, महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को गौठान दर्शन योजना अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों के गौठानों का भ्रमण कराया जा रहा है। इसी तारतम्य में कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर एवं अंतागढ़ विकासखण्ड के गौठानों में कार्यरत महिला स्व-सहायता समूहो के 25 सदस्यीय दल को शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रक्षिक्षण के लिए जिले के बाहर महासमुंद रायपुर भेजा गया।जिसे जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, इस अवसर पर कृषि विभाग के उपसंचालक एनके नागेश, अनुविभागीय अधिकारी डीएस पटेल सहित एनआर नेताम, महात्मा तेता, लेखराज कुजूर भी मौजूद थे।