आर्थिक रूप से कमजोर एवं पिछड़े लोगों को योजनाओं का लाभ देना पहली प्रथमिकता- पाटिला

 

आर्थिक रूप से कमजोर एवं पिछड़े लोगों को योजनाओं का लाभ देना पहली प्रथमिकता- पाटिला

आशीष परिहार कांकेर

कांकेर:- छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम रायपुर के अध्यक्ष माननीय धनेश पाटिला के कांकेर प्रथम आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने स्थानीय विश्राम गृह में जोश के साथ स्वागत किया। इस दौरान श्री पाटिला ने विभागीय योजनाओं के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली तथा संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। पूर्व मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तथा अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष श्री पाटिला ने संगठन के पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के संबंध में ब्यापक चर्चा की तथा अधिक से अधिक लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिये उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा, कि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को व्यावसायिक क्षेत्र में आगे लाने का प्रयास इस संस्था के माध्यम से किया जाता है जिसमें हितग्राही जुड़कर योजनाओं का लाभ लेकर अपना भविष्य संवारते हैं। कांकेर जिले में विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकांश हितग्राही योजना के लाभ से लाभान्वित हुए हैं। जो कि आदिवासी अंचल में लोगों के लिए जागरूकता का परिचायक है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुनिल गोस्वामी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज जैन, रोमनाथ जैन, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष चकेश्वर गढ़पाले, भीखम शोरी, इशाक अहमद, सोमेश सोनी, यशवंत दर्रो, सहित प्रदेश कांग्रेस महामंत्री थानेश्वर पाटिला, संजय श्रीवास्तव, व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।