मलिक ने मोदी से प्रेरित हो कर लिया “फिट अमृतसर” का संकल्प। सांसद मलिक ने मजीठा रोड पर किया ओपन जिम का शुभारम्भ।

मलिक ने मोदी से प्रेरित हो कर लिया “फिट अमृतसर” का संकल्प।

सांसद मलिक ने मजीठा रोड पर किया ओपन जिम का शुभारम्भ।
अमृतसर , (राहुल सोनी )
पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक द्वारा अमृतसर के पार्को मे सांसद निधि के तहत लगाये जा रहे 100 से अधिक ओपन जिम की कड़ी मे मजीठा रोड स्थित वार्ड नंबर 13 मे ओपन जिम का शुभारम्भ किया । इस अवसर पर ज़िला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन, अनुज सिक्का, हरविंदर सिंह संधु, गौतम अरोड़ा, संजीव कुमार, कपिल शर्मा, अमन भनोट, श्रुति विज,  , अरविन्दर वरैच, गौतम राज विक्रांत शोरीव भारी संख्या में इलाक़ा निवासी उपस्थित थे।

मलिक ने कहा मोदी स्वस्थ भारत-स्वस्थ समाज के तहत आम जनता के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए कई लाभकारी योजनाओ को शुरू किया गया है। मलिक ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी। यह फिट इंडिया मूवमेंट हेल्दी इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मलिक ने बताया के ‘स्वस्थ रहने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं’। मलिक ने कहा की मोदी जी कहते है की , ‘‘फिटनेस एक जन आंदोलन बनना चाहिए। बैडमिंटन, कुश्ती क्रिकेटसमेत सभी खेलों में हमारे खिलाड़ी उम्मीदों को नए पंख लगा रहे हैं। ये नए भारत के आत्मविश्वास का पैमाना है। खेलों के प्रति बेहतर माहौल बनाने के लिए जो प्रयास हुए उसका लाभ मिलता दिखाई दे रहा है।’’

मलिक ने बताया के प्रधानमंत्री मोदी ने योग को दुनिया भर में पहुंचाया। भारत में इसकी शुरूआत का प्रस्ताव प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की मांग की थी और 27 सितंबर 2014 को यूएनजीए में भाषण देने के दौरान इस बात के बारे में जिक्र किया था। भारत के अलावा और भी कई देशों के नेताओं और अध्यात्मिक गुरुओं ने भी इस प्रस्ताव को सपोर्ट किया था। इसमें ईशा फाउंडेशन के सदगुरु महाराज और आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रवि शंकर शामिल हैं। योग के लाभ और महत्व को जानने के बाद कई लोग इसे अपनी रोजाना कि जिंदगी का हिस्सा बना चुकें हैं। प्रथम बार विश्व योग दिवस के अवसर पर 192 देशों में योग का आयोजन किया गया था।

मलिक ने बताया की देश में खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाले ‘खेलो इंडिया’ की शुरुआत  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। मलिक ने कहा की देश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है व् सरकार ऐसे खिलाड़ियों का सहयोग करना चाहती है, जिन्हें खेल से प्यार है और जो समर्पण भाव से खेलते हैं। मलिक ने बताया कि खेलों का युवाओं के जीवन में मुख्य स्थान होना चाहिए व् खेलकूद व्यक्तित्व के विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम |

मलिक ने जानकारी देते हुए बताया लोगो के अच्छे स्वास्थ्य के लिए गुरू नगरी मे 100 से ज्यादा ओपन जिम दिए है, तांकि अपने परिवार व दिन चर्या मे व्यस्त महिलाए, बच्चे, बुजुर्ग सभी किसी भी समय जिम का सदुपयोग करके स्वस्थ लाभ पा सके। उन्होंने बताया की यहा पर शरीर के हर व्यायाम को ध्यान मे रख कर आधुनिक मशीने लगाई गई है जिसका लाभ हर उम्र के व्यक्ति निशुल्क उठा सकता है। अधिक जानकारी देते हुए मलिक बोले के यह मशीने ख़ास तोर पर डिज़ाइन की गयी है जो औरतों, बच्चो, बुज़ुर्गो व् नौजवान सबके लिए फायदेमंद है। मलिक ने कहाकि मोदी जी स्वस्थ भारत-स्वस्थ समाज के तहत आम जनता के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए कई लाभकारी योजनाओ को शुरू किया गया है। इसी कड़ी में ओपन जिम लगवाने की भी योजना है। मलिक ने कहाकि प्राइवेट बेहद महंगे है इसलिए यह जिम सबके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे।