अगर आप वजन से परेशान हैं, तो पालक का सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है।

राजिम :-   हरे रंग की पत्तेदार सब्जियों में आपने कभी न कभी पालक का स्वाद जरूर चखा होगा। भारत में पालक का बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता है। इसे हिंदी में पालक, अंग्रेजी में स्पिनेच के नाम से जाना जाता है। पालक का वैज्ञानिक नाम स्पिनासिया ओलेरेसिया है।

स्वास्थ्य के लिए पालक खाने के फायदे –
वजन घटाने के लिए:- अगर आप भी बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, तो पालक का सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए संभव हो सकता है, क्योंकि पालक में वजन घटाने संबंधित गुण पाए जाते हैं। दरअसल, वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप कैलोरी की कम मात्रा का सेवन करें। पालक एक कम कैलोरी वाला खाद्य पदार्थ है, जिसे आहार में शामिल कर आप अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित करने का काम कर सकते हैं । एक अन्य वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार यह बताया गया कि पालक का सेवन स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए भी किया जा सकता है ।

 कैंसर :- कैंसर के लिए भी पालक का प्रयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, पालक बीटा कैरोटीन और विटामिन-सी से समृद्ध होता है और ये दोनों पोषक तत्व विकसित हो रही कैंसर कोशिकाओं से सुरक्षा प्रदान कर सकते है। इसके अतिरिक्त ये एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह फ्री-रेडिकल्स और कार्सिनोजन एक पदार्थ जिससे कैंसर हो सकता है, को भी रोक सकते हैं ।

आंखों के स्वास्थ्य के लिए :-आंखों की समस्या से बचे रहने के लिए भी आपको पालक के फायदे लाभ पहुंचा सकते हैं। दरअसल, आंखों की दृष्टि को स्वस्थ रखने के लिए गहरे हरे रंग के पत्तेदार साग का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिनमें से एक पालक भी है । पालक में विटामिन-ए और विटामिन-सी पाया जाता है, जो मुख्य रूप से आंखों में होने वाले मैक्यूलर डीजेनरेशन के खतरे को कम कर सकता है।इसके अलावा, पालक में ल्यूटिन और जियाजैंथिन नामक यौगिक पाए जाते हैं। ल्यूटिन और जियाजैंथिन का सेवन एंटीऑक्सिडेंट गुण की तरह कार्य करता है, जो मैक्युला (रेटिना का केंद्र बिंदु) में पिगमेंट डेनसिटी को सुधारने में अहम भूमिका निभा सकता है ।

हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए :-हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम सबसे जरूरी पोषक तत्व है, जो हड्डियों के निमार्ण से लेकर उनके विकास में मदद करता है और उन्हें मजबूती प्रदान करता है। पालक में कैल्शियम और विटामिन के पाए जाते हैं, इसलिए हड्डियों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए आप पालक को दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं ।

कैल्सीफिकेशन के इलाज में :-कैल्सीफिकेशन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें कैल्शियम शरीर के टिश्यू में जमा होने लगता हैं, जिससे टिश्यू कठोर हो जाते हैं। यह एक सामान्य या असामान्य प्रक्रिया हो सकती है । यहां पालक की एक अहम भूमिका देखी जा सकती है। पालक आयरन से समृद्ध होता है और आयरन कैल्सीफिकेशन की प्रक्रिया को रोकने का काम कर सकता है । पालक में मौजूद ऑक्सेलिक एसिड, कैल्शियम के अवशोषित होने से रोकता है।

आयरन की कमी को पूरा करने के लिए :-
आमतौर पर पालक को आयरन की पूर्ति के लिए ही जाना जाता है और जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि आयरन की कमी से एनीमिया का खतरा हो सकता है । शरीर में आयरन की पूर्ति के लिए आप पालक का सेवन कर सकते हैं ।

शरीर को आराम पहुंचाता है :-दिन-भर काम करने के बाद अगर आपको थकावट महसूस होती है, तो निश्चिंत रहिए क्योंकि पालक खाने के फायदे में शरीर को आराम पहुंचाना भी शामिल है। पालक में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है । एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार कैल्शियम का सेवन करने से शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है ।

गर्भावस्था में पालक के फायदे :-गर्भावस्था में मां को एक स्वस्थ आहार की आवश्यकता होती है और स्वस्थ खान-पान की लिस्ट में पालक को भी शामिल किया जा सकता है। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान मां को फोलेट पोषक तत्व की आवश्यकता होती है, जो बच्चे में न्यूरल ट्यूब दोष (बच्चे में होने वाला जन्मदोष) के खतरे को कम कर सकता है। फोलेट की पर्याप्त मात्रा की पूर्ति के लिए पालक का सेवन किया जा सकता है।इसके अतिरिक्त, गर्भावस्था में मां को एनीमिया से बचने के लिए आयरन, ब्रेस्टफीडिंग और शिशु के लिए कैल्शियम, और कब्ज से राहत पाने के लिए फाइबर जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है । ये पोषक तत्व पालक में पाए जाते हैं और पालक के सेवन के जरिए इन पोषक तत्वों की जरुरत को पूरा किया जा सकता है।

मांशपेशियों को स्वस्थ बनाने के लिए
पालक शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं क्योंकि पालक में आयरन की मात्रा पाई जाती। विशेषज्ञों के द्वारा किए गए एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार यह बताया गया कि पालक में मौजूद आयरन मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है ।

मस्तिष्क स्वास्थ्य और तंत्रिका तंत्र के लिए :- 
जैसा कि आपके ऊपर भी बताया गया है कि पालक में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती और कैल्शियम नर्वस सिस्टम के कार्य को सामान्य रूप से चलने में मदद कर सकता है । मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए भी पालक के फायदे देखे जा सकते हैं। पालक मस्तिष्क-स्वस्थ के लिए उपयोगी विटामिन-के, ल्यूटिन, फोलेट और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पालक का सेवन याददास्त शक्ति को मजबूत करने का काम कर सकता है ।

पालक के नुकसान –पालक खाने के फायदे और नुकसान दोनों ही है। पालक खाने से लाभ जानने के बाद आइये जानते है इसके नुकसानों के बारे में। पालक में कैल्शियम की मात्रा पर्याप्त होती है और कैल्शियम का अधिक सेवन हृदय रोग का कारण बन सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा होती है, जिसके अधिक सेवन से आपको पेट फूलने, सूजन और पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है। पालक में मौजूद बीटा-कैरोटीन “फलों और सब्जियों में पाया जाने वाला विटामिन-ए का एक रूप” से धूम्रपान करने वाले लोगों में कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है । पालक में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और पोटेशियम की अधिक मात्रा उल्टी, डायरिया का कारण बन सकती है ।जिन लोगोंं को किडनी संबंधित रोग होता है उन्हें पालक का सेवन करने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। विशेषकर किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों को ऑक्सलेट और पोटेशियम से भरपूर पालक से दूरी बनाकर रखने के लिए कहा जाता है।

पालक खाने का सही समय और सही तरीका पालक को आप इस प्रकार खा सकते हैं-

पालक को आप सब्जी के रूप में खा सकते हैं। हरी सलाद में पालक का प्रयोग किया जा सकता है। पालक को आप जूस बनाकर पी सकते हैं। पालक को आप दाल के साथ पका कर खा सकते हैं। पालक का इस्तेमाल पराठे में किया जा सकता है। पालक को आप पनीर के साथ सब्जी बनाकर खा सकते हैं।