
मगरलोड :- मगरलोड थाना अंतर्गत ग्राम भोथीडीह में एक अधेड़ ने पेट दर्द से परेशान होकर जहर खाकर की आत्महत्या। थाना से मिली प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम भोथीडीह निवासी खिलावन साहू पिता सुखराम साहू उम्र 50 वर्ष ने रविवार की रात्रि तकरीबन 3 बजे अपने घर के कोठा में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक कि रात्रि में खाना खाकर सो गए थे। मृतक के बेटे रात्रि 3 बजे जब बाथरूम करने के लिए उठा तो उनके पिता खाट पर नहीं थे। घर में ढूंढा तो कोठा में जहर खाकर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। नजदीक में जहर का डिब्बा भी पढ़ा हुआ था। सुबह मृत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक वीरेंद्र चंद्राकर ने बताया कि मृतक अल्सर बीमारी से परेशान था। ईलाज भी चल रहा था। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें पेट दर्द से परेशान का होकर आत्महत्या किया है। सोमवार को मर्ग कायम कर पंचनामा पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
