
राजिम :- स्थानीय कृषि उपज मंडी में धान की बंपर आवक देखने को मिल रही है सुबह से ही किसान अपने खेतों से धान मिसाई कर घर ला रहे हैं। उसके बाद उन्हें सुखा भी रहे हैं पश्चात कृषि उपज मंडी में बेचने के लिए ला रहे हैं सोमवार को धान की बंपर आवक देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक 18000 कट्टा धान, 7200 क्विंटल 15 मई दिन सोमवार को ही बिका। 1008 धान का न्यूनतम भाव 1650, अधिकतम 1842 तथा मॉडल भाव 1804 रहा। महामाया का न्यूनतम भाव 1600 अधिकतम 1740 तथा मॉडल भाव 1650 रुपया में बिका। ओमश्री ₹1900 क्विंटल से लेकर अधिकतम 2142 रुपया तथा मॉडल भाव ₹2050 रहा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हुई मौसम में खराबी के कारण किसान बड़ी परेशानी में फंस गए थे जैसे तैसे धूप आने के कारण धान की मिसाइ हार्वेस्टर से करा पा रहे हैं।

परंतु दिन सोमवार को मौसम में हुए बदलाव से किसान परेशान दिखाई दिए शाम 4:00 बजे अंदर शुरू हो गई आधे घंटे के पश्चात यह बंद हो गई तथा मौसम साफ हो गए। मौसम की मार कहीं फिर से ना पड़े इसलिए किसान अपने उपज को समेटने में लगे हुए हैं। इस बार हार्वेस्टर का किराया भी बढ़ा हुआ है इससे किसानों के जेब ढीली जरूर हो रही है।
