विदाई एवं स्वागत सम्मान समारोह हुआ संपन्न।

फिंगेश्वर :- फिंगेश्वर स्थानीय पीएण्ड टी. कम्प्यूटर द्वारा अपने विगत सत्र के विद्यार्थियों को विदाई समारोह एवं नवीन विद्यार्थियों का स्वागत समारोह का आयोजन सिन्हा समाज भवन फिंगेश्वर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेंटर संचालक तेजेश यदु द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र पर पूजा मार्ल्यापण कर किया गया।

तत्पश्चात तेजेश यदु ने अपने स्वागत भाषण में समस्त विद्यार्थियों के साथ बिताये गत वर्ष की सभी क्रियाकलापों एवं कार्यक्रमों में सहभागिता को स्मरण करवाया। साथ ही सभी विद्यार्थियों से जीवन भर सहयोग करने साथ देने और रोजगार के अवसर देने का वादा किया।

अतिथि के रूप में पधारे टिकेन्द्र यदु ने सभी विद्यार्थियों को कोर्स एवं परीक्षा पूर्ण होने के लिए बधाई मेहनती बने योग्य बने निरन्तर प्रयास करते करे की समझाईश के साथ शुभकामनाएं दिये और वही वर्ष भर सेंटर के प्रत्येक कार्यक्रम में सहयोग करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, एक्टीव बॉय. एक्टीव गर्ल, स्पीच आफ दी, डेब्यूटीफूल ऑफ दी, एवं जिन्होंने सेंटर प्रवेश लेने के बाद रोजगार प्राप्त किया है ऐसे विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने पर्चा निकाल कर एक्टिंग, डांस, गायन, चुटकुला सुनाकर, बहुत ही शानदान यादगार माहौल तैयार किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूनम यदु द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन सुश्री चांदनी शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में सुश्री गायत्री यादव चेमन साहू प्रथमेष यदू एवं समस्त पी एण्ड टी कम्प्यूटर परिवार का सहयोग रहा।