राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर में एन पी एस* *कर्मचारियों ने दिया महाधरना

*राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर में एन पी एस* *कर्मचारियों ने दिया महाधरना

सह सम्पादक ख़बरगंगा प्रकाश वर्मा

राजिम,,,राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के बैनर में बुढा तालाब रायपुर में जिला गरियाबंद सहित राज्य के हजारो एन पी एस कर्मचारियों द्वारा विशाल धरना देकर नारेबाजी के साथ रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा रायपुर जिला संयोजक आरिफ मेमन ने बताया है कि धरना व रैली में विशेष रुप से बी पी सिंह रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सम्पत स्वामी राष्ट्रीय सलाहकार,गुल जुबेर डेंग प्रदेश अध्यक्ष जम्मू कश्मीर,तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पुरुषोत्तम, बिहार प्रदेश अध्यक्ष शोभनाथ यादव, बसंत चतुर्वेदी,सुधीर प्रधान,प्रदेश संयोजक देवनाथ साहू,शैलेन्द्र पारीक ने धरना को सम्बोधित करते हुए सरकार से पुरानी पेंशन बहाली का मांग किया।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा व प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जनघोषणा पत्र में एन पी एस के स्थान पर 2004 के पूर्व लागू पुरानी पेंशन पर कार्यवाही करने का वादा किया है, किन्तु अब तक कोई भी कार्यवाही नही की गई है, लगातार माँग के बाद कार्यवाही नही किये जाने के कारण 13 मार्च को रायपुर में रैली में हजारो कर्मचारियो ने निकालकर विशाल धरना देकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया गया। धरना व रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत द्वारा संबोधित करते हुए शीघ्र ही पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग सरकार से की, तथा मांग पूरा नही होने पर देश भर के एनपीएस कर्मचारी रायपुर व दिल्ली में परिणाम मूलक आंदोलन करेंगे। प्रदेश संयोजक संजय शर्मा ने कहा है कि “जब एक देश एक विधान तो पुरानी पेंशन क्यों असमान” है, उन्होंने कहा है कि 13 मार्च को प्रदेश के सभी विभाग के एन पी एस कर्मचारी रैली में शामिल हुए है। सेवानिवृत हुए एन पी एस कर्मचारी को मिलने वाले आंशिक पेंशन से दो वक्त का भोजन तो दूर, दवाई के लिए तरसना पड़ रहा है। 50 हजार रुपये वेतन पाने वाले कर्मचारी को 5 सौ रुपये पेंशन देना, राहत तो नही बल्कि तकलीफ को बढ़ाना ही है, एनपीएस पेंशन के नाम पर केवल छल है। छत्तीसगढ़ के जिला संयोजक आरिफ मेमन,प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू,आई टी सेल गिरीश शर्मा,जिला संयोजक भुवन यदु,छन्नू सिन्हा,घनश्याम दिवाकर,विजयमणी वर्मा, दिनेश्वर साहू,ब्लाक संयोजक हुलस साहू,परमेश्वर निर्मलकर, संतोष साहू,गोविंद पटेल,टिकेंद्र यदु, उमेश यदु,कन्हैया लाल मिश्रा, किरण साहू,डीहू रावत,प्रह्लाद मेश्राम,डगेश्वर ध्रुव,उबेलाल टण्डन,मिथुन मरकाम,अनिल मेघवानी,नंदकुमार रामटेके ,सुरेश केला ,मुकुंद कुटारे, भगवंत कुटारे, गोपी प्रजापति, लोकेश ध्रुव,अनिल भोई,शिवनारायण तिवारी,पी के साहू, दिनेश श्रीवास,विनोद साहू,चुम्मन सिन्हा बलराम बंजारे,सहित लिपिक, पंचायत सचिव, कृषि, नगरीय निकाय, स्वास्थ्य, पुलिस, सुरक्षा, राजस्व, सीएसईबी कर्मी, केंद्रीय कर्मी के साथ एनपीएस कर्मचारी 13 मार्च को अपने पुरानी पेंशन बहाली हेतु रैली व धरना में शामिल हुए।*