ठेकेदार की मनमर्ज़ी जारी सड़क निर्माण कार्य में कर रहे हैं भारी लापरवाही l 

सुकमा :- दोरनापाल से गोरगुंडा तक सीसी सड़क निर्माण कार्य जारी है, निर्माण कार्य में ठेकेदार की मनमानी सामने आई है। जहां एक ओर सड़क निर्माण कार्य चालू है सड़क को क्यूरिंग करने और और साइड सोल्डर कार्य के लिए शेख जाकिर हुसैन कंट्रक्शन कंपनी के द्वारा सड़क के किनारों से ही मिट्टी खोद कर सड़क क्यूरिंग करने और साइड सोल्डर के लिए मिट्टी डाली जा रही है। ऐसे में साइड सोल्डर में मिट्टी डालने से सड़क कितने दिनों तक टिकाऊ रहेगा इसमें भी संदेश है। दरअसल नक्सल प्रभावित व संवदेनशील क्षेत्र के नाम पर ठेकेदार अपनी मनमानी करने से बाज नही आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क के साइड पटरी में इस्तेमाल किए जाने वाली मिट्टी की लैब टेस्टिंग की जाती है जिसका सीबीआर वैल्यू 20 होना चाहिए। जो भारी वाहनों का भार संभाल सके। लेकिन न तो विभागीय अधिकारियों द्वारा इसकी जांच की गई है,और न ही निर्माण स्थल पर कोई जिम्मेदार मौजूद रहता है जिसका पूरा फायदा ठेकेदार द्वारा उठाया जा रहा है। गौरतलब है कि दोरनापाल-चिंतलनार- जगरगुंडा सड़क का 9 किलोमीटर सीसी सड़क का कार्य हो रहा है। निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा नियमों को ताक में रख कर मुरुम की जगह मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। बावजूद इसके निर्माण एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जाकर गुणवत्ता जांचने गंभीर नहीं है। सड़क निर्माण के कार्य मे ठेकेदार द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग के नाक के नीचे यह कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार की इस गफलत की जानकारी होने के बाद भी अफसर आंख मूंदे बैठे हैं। ऐसी क्या वजह है कि विभाग के आला अधिकारी ठेकेदार को मनमानी करने की छूट दे रखी है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से करोड़ों की लागत से बन रही सड़क जल्द ही खराब हो जाएगी।
साइड सोल्डर के कार्य में सड़क किनारे से ही मिट्टी खोद कर डाली जा रही  ठेकेदार को पैसा बचाने का इतना धुन सवार हो गया है कि वह साइड सोल्डर में मुरुम की जगह सड़क किनारे की मिट्टी जेसीबी मशीन से खोदकर डाल रहा है।

इंजिनियर को कल भेज कर चेक करवाता हूं – रेशम सूर्यवंशी एसडीओ पीडब्ल्यूडी l 

पीडब्ल्यूडी एसडीओ रेशम सूर्यवंशी से जब हमने इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा सर्फेस ब्लेंड का काम है जिसमे सड़क किनारे नाली की मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे नाली भी खुद जायेगी और मिट्टी की जरूरत भी पूरी हो जायेगी और कल इंजीनियर को भेज कर चेक करवाता हूं।