पूरे अंचल में अवैध कारोबार पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए बैठे हुए हैं।

नवापारा राजिम :- गोबरा नवापारा सहित पूरे क्षेत्र में इन दिनों सट्टा जुआ और अवैध शराब बिक्री चरम पर है। स्थानीय पुलिस प्रशासन रोक लगाने में उदासीन दिखाई दे रहे हैं। नतीजा अवैध वैसा फल फूल रहा है। चौक चौराहे पर सट्टे की बात सुनने को मिल रही है बताया जाता है कि सट्टे में 3 बार नंबर लगाया जाता है। इसमें से एक नंबर आने पर 9 गुना राशि दी जाती है तथा जोड़ी में उससे बढ़कर पैसा मिलता है उसके बाद तीन नंबर जिसे पत्ती नंबर कहा जाता है आने पर राशि और बढ़ जाती है। लोग सुबह से लेकर देर रात तक अंको के खेल तमाशे में लगे रहते हैं कोई पेन और कागज लेकर अंक के मकड़जाल में दिन भर लगे रहते हैं तो कोई एक दूसरे से पूछते रहते हैं।

शहर में यह स्थिति आम बोलचाल की भाषा बन गई है। इस के चक्कर में गरीब मजदूर से लेकर पढ़ने लिखने वाले विद्यार्थी तक आ रहे हैं। क्योंकि इसमें नंबर लगने पर अच्छी राशि मिल जाती है नहीं मिलने पर खेलने वाले को नुकसान उठाना पड़ता है। सट्टे की इस खेल से घर परिवार में हमेशा लड़ाई झगड़े का माहौल बना हुआ है। यहां तक कि लोग खाने के चावल को भी बेच कर सट्टे में लगा रहे हैं।

इनके अलावा शराब बिक्री भी अवैध रूप से खूब हो रही है यहां सरकारी मदिरा दुकान है बावजूद इसके शहर में शराब आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं इनके अलावा आसपास के गांव में भी शराब की बिक्री हो रही है। इससे माहौल दिनों दिन खराब होता जा रहा है। गांव में भी अब अवैध शराब का धंधा फलफुल रहा है। छोटे-छोटे बच्चे से लेकर बड़े एवं महिलाएं भी अभिन्न के आदी होते जा रहे हैं। गांव में यहां धंधा व्यापार का रूप लेता जा रहा है एक दूसरे को देख कर यह बिक्री हो रही है इसे बंद नहीं किया गया तो स्थितियां विकराल हो सकती है।

इस संबंध में पुलिस प्रशासन से बात करो तो वहां हमेशा यही कहते हैं कि आप बताइए हम वहां जाकर कार्यवाही करते हैं। चूंकि अवैध धंधे को रोकने का काम प्रशासन की है। इस पर पुलिस प्रशासन को कड़ाई के साथ पेश होने की जरूरत है जिससे कि अवैध धंधे पर लगाम लगाई जा सकें।