
राजिम :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुटेरी में कक्षा 12 वी और 10 वी बोर्ड के नतीजे उत्कृष्ट रहे। कक्षा 12 वी विज्ञान संकाय में विनय कुमार साहू पिता रमेश साहू ने 94.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त समूचे फिंगेश्वर अंचल को गौरान्वित किया। वही कक्षा 10 वी में चेमिन निषाद पिता बचन निषाद ने 69.8% अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान अर्जित किया। छात्रो की इस सफलता पर शाला के प्राचार्य बीएल ध्रुव ध्रुव, संतोष सिंह ठाकुर, अनिल कुमार बर्रे, अश्वनी श्रीवास, मोहनलाल तारक, उमाकांत साहू चूमेश्वर वर्मा, सविता झा याचना जोशी सहित शाला विकास समिति के अध्यक्ष हरिलाल निषाद गयाराम सेन पुनारद साहू ऋषि सेन हरीश टांडे ने शुभकामनाएं दी।
