
मगरलोड :- गत दिनों 10 मई को माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किए गए जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा के परिणाम बहुत ही सराहनीय एवं शानदार रहे हाई स्कूल अर्थात कक्षा दसवीं में कुल 53 विद्यार्थी शामिल हुए जिसमे 18 प्रथम श्रेणी, 19 द्वितीय श्रेणी, 1 तृतीय श्रेणी, 3 अनुतीर्ण एवं 12 पूरक आए। इस प्रकार हाई स्कूल का परिणाम 72 % रहा। जिसमे कक्षा दसवीं में हेमचंद साहू पिता थानु राम साहू ने 81.5% के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं कुमारी ज्योति साहू पिता देवा राम साहू 81.1% के साथ द्वितीय स्थान पर एवं कुमारी चांदनी टंडन पिता तुलाराम टंडन 79.6% के साथ कक्षा में तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कक्षा बारहवीं में कुल 45 विद्यार्थी शामिल हुए जिसमे 23 प्रथम श्रेणी, 18 द्वितीय श्रेणी, 3 तृतीय श्रेणी, 2 अनुतीर्ण, 5 पुरक इस प्रकार हायर सेकण्डरी का परिणाम 86.6% रहा जिसमे केदारनाथ पिता कन्हैयालाल ने 82.2% के साथ कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया तो कुमारी नीलम साहू पिता ताराचंद 78.2% के साथ द्वितीय स्थान एवं कुमारी पायल साहू पिता लक्ष्मण कुमार 77.4%के साथ कक्षा में तृतीय स्थान हासिल किया, संस्था के प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ-साथ हमारे सभी स्टाफ के शिक्षकों की सुनियोजित तकनीक एवं अथक प्रयास का यह बेहतर परिणाम है जिससे विद्यार्थियों के माता-पिता एवं हमारा विद्यालय गौरवान्वित है। विद्यालय के प्राचार्य हेमंत कुमार दृढ़ाकर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी मगरलोड मनीष ध्रुव, विकासखंड स्रोत समन्वयक धीरज देवांगन,शाला विकास समिति के अध्यक्ष मोहन चक्रधारी एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ -साथ ढेर सारी बधाईयां प्रेषित की है।
