जंगल में लगी आग, जीव जंतुओं सहित पेड़ – पौधे हुए खाक l 

बलरामपुर :- वन परीक्षेत्र वाड्रफनगर के बाईपास सड़क से लगे जंगल में भीषण आग लगी जिसे बुझाने में वनकर्मी लाचार नजर आए और देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैल गई कि कई एकड़ क्षेत्र में जंगल धू-धू कर जलने लगा वन कर्मियों के सहित राहीगरो ने भी जंगल में बुझाने के लिए जद्दोजहद किए परंतु तेज आग की लपटें हवा के झोकों के साथ रौद्र रूप धारण कर ली आग की तपन इतनी बढ़ गई कि आग बुझाने गए लोगों के शरीर पसीने पसीने हो गया यही कारण है कि आग बुझाने में वन कर्मियों को चुनौती का सामना करना पड़ा, गौरतलब करने वाली बात यह है कि अक्सर देखने को मिलता है कि अप्रैल-मई के महीने में जंगलों में आग लग जाती है और जिससे काफी ज्यादा वन औषधि, जीव- जंतु एवं छोटे-छोटे पौधे आग की चपेट में आने से जल के नष्ट हो जाते हैं जबकि वन विभाग के द्वारा आग से बचाव के लिए हर तरह के प्रयास करते रहते हैं सामाजिक जागरूकता, आग से जंगल को बचाने की अपील के साथ-साथ आग बुझाने के लिए वन कर्मियों के द्वारा आग बुझाने वाले लोगों को भी रखा जाता है इन प्रयासों के बावजूद भी जंगलों में आगजनी की घटना हमेशा देखने को मिलती रहती है और जंगल जल के नष्ट होते ही जा रहे हैं ऐसी स्थिति में आम लोगों को भी जंगल से आग को बचाने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि जंगल है तो जीवन है और जंगल को आग के हवाले करके जीवन को प्राण देने वाली प्राण आयु ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है वातावरण प्रदूषित होते जा रहा है जिसके कारण लोगों को सांस लेने में घुटन महसूस हो रही है वन परीक्षेत्र कार्यालय से महज कुछ मीटर दूरी पर बनने वाले बाईपास सड़क के किनारे भीषण आग नगरवासियों को भी भयभीत करता हुआ दिखा लोगों ने आग बुझाने में अपना सहयोग दिए।