परिक्षेत्र साहू समाज की बैठक हुआ संपन्न।

नवापारा राजिम :- परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण-नवागांव, की कार्यकारिणी बैठक नवागांव में संपन्न हुआ। इस बैठक में सामाजिक गतिविधि, सामाजिक एकजुटता पर चर्चा करते हुए समाज मे आए हुए विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता कर्मा के पूजा अर्चना के साथ हुआ।इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू ने कहा कि एकता में बड़ी ताकत होती है।ऐसे मौके पर सामुहिक एकजुटता बहुत जरूरी है। संगठित समाज ही विकास की दिशा में आगे बढ़ सकता है।उन्होंने आगे कहा कि नशा नाश की जड़ है। नशापान की सेवन से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक शक्ति का विघटन होता है। इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण्य-नवागांव, के अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू, तहसील अध्यक्ष ब्रह्मानंद, उपाध्यक्ष गंगू राम साहू, रमा साहू, लीला राम साहू, सचिव कृष्णकुमार साहू, संरक्षक शोभाराम साहू, भुवन साहू, मालिक राम साहू, लखनलाल साहू, मतवार साहू, कृष्णा साहू, पूरन लाल साहू, गैंदलाल साहू, बिशेसर साहू, गुहाराम साहू, पुरषोत्तम साहू, डोमार साहू, पवन साहू, नत्थू साहू, हीरालाल साहू राजेश साहू, चंद्रहास साहू, रामकुमार हिरवानी, लीलाराम साहू, श्यामलाल साहू, दौलतराम साहूसूरज साहू सरोज साहू, संगीता साहू, गीता साहू, पार्वती साहू,कार्यकारिणी सदस्य व स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।