बिहान अन्तर्गत ग्राम बासिन में वीवो की बैठक का हुआ आयोजन
बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
परमेश्वर कुमार साहू ,15 मार्च 2021
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अन्तर्गत 14 मार्च को ब्लॉक फिंगेश्वर के सीएलएफ बासिन के ग्राम बासीन में वीवो का ई सी बैठक का आयोजन हुआ। जिसमे विभिन्न विषयों पर चर्चा हुआ।इस दौरान पेन कार्ड, पीपीएफ खाता,सुकन्या योजना, आयुष्मान कार्ड, महिलाओं के नाम से आजीविका चलाने सहित सखी मंच की बैठक पर चर्चा किया गया।वही कोरोना टीका जागरूकता पर भी चर्चा कर विशेष जोर दिया गया।
जीएमटी हिलेश्वरी साहू व बिहान की महिलाएं प्रमुख रूप से उपस्थित थीं ।
