शिकसा छुपे प्रतिभा निखारने का मंच है: प्रमोद आदित्य, संगीत संध्या का हुआ आयोजन।

दुर्ग :- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ दुर्ग के द्वारा शिक्षक व छात्रों के लेखन सांस्कृतिक क्षमता को निखारने हेतु मंच प्रदान करने शिकसा संगीत संध्या का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन व प्रमोद आदित्य-प्राचार्य सिवनी चांपा व सलाहकार शिकसा छत्तीसगढ़ के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना पी.पुष्पाजंली बारहवी मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी दुर्ग व राजगीत संध्या पाठक सहा.शिक्षक सेक्टर 04 भिलाई ने प्रस्तुत कर किये।सर्वप्रथम संयोजक डाॅ. शिवनारायण देवांगन “आस” ने अपने उदबोधन में कार्यक्रम पर प्रकाश डाला व शिकसा महोत्सव के रूपरेखा का विस्तार से जानकारी दिया।प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल ने संगीत संध्या के महत्व पर अपना बात रखते हुए शिकसा के बारे में विस्तार से बताया।कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने अपने उदबोधन में शिकसा के निरंतर आयोजित हो रहे कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम पर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संध्या पाठक व संगठन मंत्री दुर्ग सुनीता जर्नादन,सदस्य रायपुर मीना भारद्वाज व जांजगीर जिला महासचिव राधेश्याम कवंर ने अपना अपना विचार रखे। मुख्य अतिथि प्रमोद आदित्य ने शिकसा संस्था के विस्तार को बड़ी उपलब्धि बताये वही छुपे प्रतिभा को निखार रहे है मंच प्रदान कर रहे है इसके लिए पूरे टीम को बधाई दिया वही गीत सुनाकर सबका मन मोहित किया। कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार बंछोर व्याख्याता सिरसाकला दुर्ग, उषा भट्ट व्याख्याता मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी, दर्शना सावड़े व्याख्याता मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी, सुनीता जनार्दन शिक्षक मुड़पार धमधा दुर्ग, मीना भारद्वाज व्याख्याता गोगांव रायपुर आदि ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” संस्थापक व संयोजक ने किया।