
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़:- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला एमसीबी के जिला महामंत्री हिमांशु श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा सूचना के अधिकार के तहत नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ से जानकारी मांगी गई थी। नपाप मनेंद्रगढ़ द्वारा उन्हें जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार वार्ड क्रमांक एक मनेंद्रगढ़ में मंगल भवन से रिंकू किराना स्टोर्स तक लगभग 350 मीटर सड़क का निर्माण किया जाना था ।

वह कार्य पूर्ण हो चुका है तथा जून 2020 में उस कार्य की पूर्ण पेमेंट भी हो चुकी है,परंतु धरातल में बीटी सड़क मौजूद ही नही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री द्वारा स्थल निरीक्षण करने पर पाया गया कि वहां पर बी टी सड़क मौजूद ही नही है ।अतः भ्रष्टाचार की आशंका होने पर हिमांशु श्रीवास्तव द्वारा एमसीबी कलेक्टर को 7 मार्च 2023 को उपरोक्त संबंध में जांच किए जाने का निवेदन कर लिखित आवेदन दिया गया।

कलेक्टर द्वारा 23 मार्च 2023 को सीएमओ नगर पालिका मनेंद्रगढ़ को जांच का आदेश भी दिया गया, परंतु आज दिनांक तक किसी प्रकार की कार्यवाही ना होता देख,कोई जवाब ना आने पर अब हिमांशु श्रीवास्तव ने पुनःएक स्मरण पत्र एमसीबी कलेक्टर को देकर उनसे निवेदन किया गया है कि यदि उपरोक्त मामले मे जांच पूर्ण हो गई है तो उन्हें जानकारी दी जाए और नहीं हुई है तो जल्द से जल्द जांच करवाई जाए।
