
मगरलोड :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें शासकीय हाई स्कूल बोड़रा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। कुल 30 विद्यार्थियों में से 28 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी से 14, द्वितीय श्रेणी से 9 तृतीय श्रेणी से 5 विद्यार्थी उत्तीर्ण और 2 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। इस प्रकार विद्यालय का परीक्षा परिणाम 93.33% रहा। तानिया साहू पिता रोशन लाल साहू ने 90.67% लेकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त की। सोनम साहू पिता टोमन लाल साहू ने 86.16% लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त की। तृतीय स्थान लोमिन साहू पिता कोमल राम साहू ने प्राप्त की। विद्यालय के प्राचार्य श्यामसुंदर साहू ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के अथक प्रयास से ही परीक्षा परिणाम बेहतर आया है। साथ ही शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों के घर जाकर पढ़ाने और प्रतिदिन सुबह 4 बजे विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए उठाने से भी परीक्षा परिणाम में वृद्धि हुई है। विद्यालय के शिक्षक एचके बंसोर, के के साहू, टीके साहू, केएल साहू, डीके साहू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र साहू, सरपंच रूपा केवल वर्मा, उपसरपंच कृपा राम साहू, विकासखंड मगरलोड के विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनीष ध्रुव, विकासखंड स्रोत समन्वयक धीरज देवांगन, संकुल शुक्लाभाटा के संकुल समन्वयक भरत कुमार सोनी एवं शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शाला बोडरा के समस्त शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
